Edited By pooja verma,Updated: 06 Jun, 2019 09:03 AM
तेज रफ्तार कार चालक इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-2 में बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।
चंडीगढ़ (सुशील): तेज रफ्तार कार चालक इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-2 में बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान बुड़ैल निवासी फनटूश शर्मा (41) के रूप हुई है। वह कारपेंटर का काम करता था। सैक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
फनटूश शर्मा ने अगर हैल्मेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। चश्मदीद सतपाल ने पुलिस को बताया कि वह आटो चलाता है। 2 जून को वह एयरपोर्ट से सवारी लेकर सैक्टर-17 स्थित बस स्टैंड जा रहा था।
रात करीब 10 बजे पोल्ट्री फार्म चौक पार कर ट्रिब्यून चौक के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को राइट साइड से टक्कर मार दी। मंगलवार रात करीब आठ बजे इलाज के दौरान फनटूश शर्मा ने दम तोड़ दिया।