Edited By ashwani,Updated: 25 Dec, 2020 09:47 PM
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार को पी.जी.आई. में दाखिल करवाया
चंडीगढ़, (सुशील राज) : ऑटो चालक ने सैक्टर-41 स्थित बढेहड़ी चौक पर बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार को पी.जी.आई. में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल की पहचान फतेहगढ़ साहिब निवासी जसकरण सिंह के रूप में हुई। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने गुरसेवक सिंह की शिकायत पर ऑटो चालक सैक्टर 41 निवासी पंकज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फतेहगढ़ साहिब निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि उसका कजन जसकरण सिंह बाइक से बढेहड़ी चौक की तरफ आ रहा था। इतने में तेज रफ्तार ऑटो आया और उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने ऑटो को जब्त कर चालक पंकज को गिरफ्तार कर लिया।