शहर की दो छात्राओं ने किया देश का नाम रौशन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jun, 2018 02:43 PM

bikram martial arts academy

मास्टर बिक्रम मार्शल आर्ट अकादमी की दो छात्राओं ने शहर के साथ देश को गौरवान्वित अनुभव करवाया है।

चंडीगढ़(लल्लन) : मास्टर बिक्रम मार्शल आर्ट अकादमी की दो छात्राओं ने शहर के साथ देश को गौरवान्वित अनुभव करवाया है। अकादमी की दो छात्राओं भूमि व आशिमा निधि ने लंदन में संपन्न हुई उत्कृष्टा-2018 च्वाय-क्वांग-डो प्रतियोगिता में दो शीर्ष पद हासिल किए हैं। बहुत ही प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता में भारतीय च्वाय-क्वांग-डो फैडरेशन की ओर से देश का प्रतिनिधित्व किया।

फैडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर बिक्रम थापा ने बताया कि भूमि ने अंडर-13 में कलर बैल्ट के लिए तीसरा स्थान हासिल किया तो आशिमा निधि ने दूसरी डिग्री ब्लैक बैल्ट की 11-15 की आयु वर्ग की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। भूमि व आशिमा निधि की इस उपलब्धि पर फैडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर बिक्रम थापा ने कहा कि इन दोनों ने अपनी इस उपलब्धि से जहां देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है, वहीं उनका भी सिर गर्व से ऊंचा किया है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!