Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2018 09:53 AM
बिटक्वाइन घोटाले के मामले में साइबर सैल की टीम ने मास्टरमांइड अमित भारद्वाज के 2 करीबी एजैंटों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़ (संदीप): बिटक्वाइन घोटाले के मामले में साइबर सैल की टीम ने मास्टरमांइड अमित भारद्वाज के 2 करीबी एजैंटों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी संचित और राजेश कुमार उर्फ राजू के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जहां दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया।
जांच में सामने आया है की शिकायतकर्ताओं ने पैसे एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। ये खाते दिल्ली स्थित कंपनियों के थे। केवल कागजों में चलने वाली इन कंपनियों को राजू और संचित संचालित कर रहे थे। ये लोग आगे बिटक्वाइन मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज की कंपनियों में पैसे ट्रांसफर करते थे। बैंक खातों की डिटेल में दोनों के खिलाफ काफी सबूत मिले, जिस आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई हैं।
साइबर सैल ने दोनों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को आगे की जांच और पैसे की रिकवरी के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए उनका अदालत से तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।