कांग्रेस और भाजपा के नेता आप में हुए शामिल

Edited By Taranjeet Singh,Updated: 13 Apr, 2021 10:05 PM

bjp leaders join aap

जरनैल ने कहा-पंजाब के युवा कैप्टन से उनके झूठे वायदों का हिसाब 2022 के चुनाव में लेंगे

चंडीगढ़, (रमनजीत): आम आदमी पार्टी का काफिला पंजाब में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ‘आप’ को मंगलवार को उस समय एक बड़ी बढ़त मिली जब भाजपा नेता अख्तियार सिंह सदिओरा और कांग्रेस नेता राजीव भगत एवं गुरशरण सिंह अपने सहयोगियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। 
‘आप’ के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट की उपस्थिति में ये नेता पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 


मोगा के मूल निवासी अख्तियार सिंह सदिओरा भाजपा पंजाब के भारी उद्योग सैल के अध्यक्ष रहे हैं। सामाजिक कार्यों के अलावा वे माधो एग्रो इंडस्ट्री भी चलाते हैं। सदियोरा सक्रिय रूप से चल रहे किसान आंदोलन में भाग ले रहे हैं, जहां संघर्षरत किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र के काले खेत कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वहीं अमृतसर के अधिवक्ता राजीव भगत पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पी.पी.सी.सी.) के महासचिव रहे हैं। वह श्री बी.डी. भगत मैमोरियल सोसायटी के महासचिव भी हैं और भारतीय मजदूर व्यापार संघ के अध्यक्ष हैं।


राजीव भगत, भगत कबीर प्रचार समिति के अध्यक्ष और पी.पी.सी.सी. के प्रतिनिधि सदस्य भी रहे हैं। वह 2014 से 2016 तक जिला कांग्रेस कमेटी अमृतसर के अध्यक्ष भी रहे हैं और 2003 से 2007 तक अमृतसर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के सदस्य एवं 1998 से 2008 तक पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। एक अन्य कांग्रेस नेता अमृतसर से गुरशरण सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और औद्योगिक बोर्ड के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने उन 17 पंजाबियों को रिहा करवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी, जिन्हें 2011 में पाकिस्तान के मिसरी खान के मामले में शारजाह में मौत की सजा दी गई थी। उन्होंने 2013 में अमृतसर में कै. अमरेंद्र सिंह के एम.पी. चुनावों में सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में भी काम किया है। वे कई एन.जी.ओ. और सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं।


पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन समर्थक नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कैप्टन ने पंजाब के युवायों से हर घर रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन सरकार बनाने के बाद एक भी युवा को नौकरी नहीं दी। कैप्टन सरकार ने विभागों के पुनर्गठन के नाम पर उल्टे हजारों सरकारी पदों को समाप्त कर दिया। पंजाब के युवा कैप्टन से उनके झूठे वायदों का हिसाब 2022 के चुनाव में जरूर लेंगे। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए हर जिम्मेदारी को वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ निभाएंगे।
फोटो नंबर : 13सीएचडी.656. 
भाजपा नेता अख्तियार सिंह सदिओरा और कांग्रेस नेता राजीव भगत एवं गुरशरण सिंह सहयोगियों के साथ आप पार्टी में शामिल होते हुए। (संजय कुर्ल)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!