‘हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकत्र्ता : धनखड़’

Edited By ashwani,Updated: 07 Jan, 2021 10:52 PM

bjp state president holds meeting with district presidents

‘मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों के साथ की बैठक’ ‘संगठनात्मक गतिविधियां, कार्यकारिणी विस्तार और पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा’

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पाता इसलिए तय किया है कि सरकार और पार्टी संगठन मिलकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। सरकार की सभी योजनाओं का एक न्यूजलेटर हर महीने तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने आज मुख्यमंत्री निवास पर जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकारिणी विस्तार और पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई। 


बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए धनखड़ ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। संगठनात्मक विषयों में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार और कुछ मंडल स्तर पर संगठन विस्तार पर चर्चा हुई, साथ ही प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श किया। पंचायत चुनाव को सिंबल पर लडऩे बारे जिला अध्यक्षों से बातचीत हुई जिसको लेकर संगठन जल्द ही निर्णय लेगा।

 


‘किसान आंदोलन में जा रहे राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले लोग’
किसान आंदोलन पर धनखड़ ने कहा कि किसानों के लिए बाजार और सरकार दोनों की जरूरत है। जब बाजार में किसानों को उनकी उपज का अधिक भाव मिले तो बाजार में बेचे नहीं तो सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में अब कुछ राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले लोग जा रहे है। कुछ लाल झंडे वाले शामिल हैं और जब किसी आंदोलन में राजनीतिक इच्छाएं वाले लोग शामिल हो जाते हैं तो वह आंदोलन के जरिए अपनी राजनीति को महत्वपूर्ण बनाते हैं, किसानों के मुद्दे नहीं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि शुक्रवार को होने वाली वार्ता सार्थक होगी। 


किसान आंदोलन के दौरान कांग्रेस के रुख को धनखड़ ने ढोंग बताते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार प्रदेश में बाजरे की खरीद करती है, जबकि कांग्रेस की पंजाब और राजस्थान सरकार इसकी खरीद नहीं करती है। ये किसान हितैषी होने का ढोंग करते है। वहीं जब हरियाणा सरकार किसानों के हित में कदम उठाती है तो उस पर कांग्रेस सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने 6 साल तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को अपने पांव तले दबाए रखा। वहीं हुड्डा ने रिपोर्ट को भी लागू नहीं किया, लेकिन भाजपा ने ही 50 प्रतिशत मुनाफे की सिफारिशें लागू की और किसान हित में किसान सम्मान निधि, पशुपालन क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा जैसे कई फैसले भी किए जिनका लाभ आज किसानों को मिल रहा है।
फोटो नंबर : 07सीएचडी.629.
मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!