शहर के बॉर्डर एरिया का होगा सैटेलाइट सर्वे

Edited By bhavita joshi,Updated: 22 Oct, 2018 01:14 PM

border area of the city will have satellite survey

पंचकूला को जिला घोषित हुए 23 साल हो चुके हैं।

पंचकूला (आशीष): पंचकूला को जिला घोषित हुए 23 साल हो चुके हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने शहर के बार्डर एरिया का सैटेलाइट सर्वे कराने को कहा था,ताकि बार्डर एरिया को लेकर विवाद समाप्त हो जाए। इस सर्वे पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब सरकार ने एच.एस.वी.पी. का सुझाव माना लिया है। शहर के बाऊंड्री एरिया का सैटेलाइट और बायोलॉजिकल सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-सी जमीन पंचकूला की है और कौन सा हिस्सा पंजाब का है।

 वहीं अटके हुए कई योजनाओं के अलावा 100 करोड़ रुपए की जमीन भी मिल जाएगी। पांच साल पहले पंचकूला प्रशासक ने एच.एस.वी.पी. को एक पत्र लिखकर सर्वे करवाने से मना कर दिया था। इसके बाद से एच.एस.वी.पी. ने सर्वे को खुद करवाना था। ऐसे में यहां सर्वे के लिए एच.एस.वी.पी. के चेयरमैन की ओर से हरी झंडी दे दी है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत और परेशानी यहां सैक्टर-26 से लेकर सैक्टर-28 के साथ लगने वाले रीवर बैड एरिया की है। 

10 फुट रह गया नाला
सैक्टर-19 में दोनों हरियाणा और पंजाब को अलग करने के लिए 170 फुट चौड़ा नाला था। अब सिर्फ 10 फुट का रह गया है और उसे भी सीवरेज पाइप से ढक दिया है। सैक्टर 20 और घग्गर पार सैक्टर्स के लोगों को परेशानी हो रही है। बरसात में नाले को लेकर हरियाणा और पंजाब के अफसर आमने-सामने हो चुके हैं लेकिन लोगों की समस्या का हल अभी तक नहीं निकला है। 

कई केस पेंडिंग 
एच.एस.वी.पी. के पंजाब एरिया बार्डर के साथ लगते मामलों को लेकर अभी तक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 35 केस चल रहे हैं। ये केस कई सालों से चल रहे हैं।  इन्हें कोर्ट में पुख्ता करने के लिए भी इस सर्वे की रिपोर्ट की जरूरत है। इस रिपोर्ट के बाद ही दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!