Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2018 09:38 AM
सैक्टर-21 स्थित एक मकान से चोरों ने 1 लाख 32 हजार रुपए की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।
चंडीगढ़ (संदीप): सैक्टर-21 स्थित एक मकान से चोरों ने 1 लाख 32 हजार रुपए की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सैक्टर-21 निवासी आदर्श महाजन अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे।
जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया। आदर्श महाजन ने बताया कि उनके घर से 1 लाख 32 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ है।