Edited By Priyanka rana,Updated: 05 Oct, 2018 07:34 PM
8वें एशियाई योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शहर के योग एसोसिएशन के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्र
चंडीगढ़(लल्लन) : 8वें एशियाई योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शहर के योग एसोसिएशन के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शहर की आरती ने स्वर्ण और अमित ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 27 से 30 सितम्बर तक जिमी जॉर्ज इंडोइर स्टेडियम तिरुवनंतपुरम हुई थी।
महिला के 25 वर्ष आयु वर्ग में सतनाम ने व्यावसायिक श्रेणी में रजत पदक जीता। चंडीगढ़ में आगमन पर चंडीगढ़ योग एसो. के जनरल सचिव राजीव उप्पल और रमन कुमार के आयोजन सचिव योग फैडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एम.के. विरमानी ने रिसिव किया और बाद में उन्हें जी.सी.वाई.ई.एच. सैक्टर-23 डा. महेंद्र सिंह और एम.के. विरमानी के प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।