कैबिनेट मंत्री सिद्धू बोले-प्रूनिंग मशीनों की खरीद में हुआ घपला, मेयर बोले-चंडीगढ़ की मशीनें जुगाडू़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Apr, 2018 11:40 AM

cabinet minister siddhu pruning machines purchase

कैबिनेट मंत्री बनते ही बलबीर सिंह सिद्वू के सुर तीखे नजर आ रहे हैं।

मोहाली (विनोद): कैबिनेट मंत्री बनते ही बलबीर सिंह सिद्वू के सुर तीखे नजर आ रहे हैं। क्योंकि मंत्री बनते ही उन्होंने सबसे पहले नगर निगम द्वारा खरीदी गई 1.79 करोड की प्रूनिंग मशीन को लेकर बड़े घपले का आरोप लगाते हुए कहा कि जितने की मशीन खरीदने के लिए मोहाली निगम ने करोड़ों रुपए खर्चे गए हैं। 

 

वहीं दूसरी ओर चडीगढ़ में 62.55 लाख में 4 मशीने खरीदी गई हैं। बता दें कि प्रूनिंग मशीनों को लेकर कैबिनेट मंत्री, निगम कमिश्नर व मेयर तीनों के सुर अलग-अलग नजर आ रहे हैं। सिद्वू कहा कि निगम हो रही करप्शन को खत्म कर दिया जाएगा। 

 

कई लोगों की जुबान पर यह भी सुनने को मिल रहा है कि मोहाली में मेयर कांग्रेस का न होकर अकाली का था, जिसके चलते शुरू से यह बात कांग्रेस की आंखों में भी कहीं न कहीं खटकती नजर आ रही थी। पहले भी स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने प्रूनिंग मशीन की खरीद के मामले में मेयर पर गाज गिराई थी। 

 

अब हर काम पर रखी जाएगी नजर
जो मशीन निगम ने विदेश से 1.79 करोड़ की खरीदी थी, उस पर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्वू ने कहा कि निगम द्वारा खरीदी गई प्रूनिंग मशीन थोड़ी नहीं बल्कि बहुत ज्यादा महंगी खरीदी गई। इतने में तो मशीन भी आ जाती और बचे पैसे शहर के अन्य किसी कामों में लगाए जा सकते थे। 

 

लेकिन निगम ने ऐसा नहीं किया। जबकि चंडीगढ़ ने 62.55 लाख की 4 मशीनें खरीदी हैं, जिनसे छंटाई भी शुरू कर दी गई है। सिद्वू ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा अब हर काम पर नजर रखी जाएगी। 

 

चंडीगढ़ की मशीन में कोई दिक्कत नहीं आई
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर देवेश मोदगिल ने सैक्टर-47 कम्युनिटी सैंटर की पाॢकंग में 4 प्रूनिंग मशीन को लांच किया था। उस दौरान ट्रायल बेसिस पर मशीन से कई पेड़ों की छंटाई भी की गई। 22 फीट तक के पेड़ों की छंटाई मशीन से की जा सकती है। 

 

मशीन को एक कर्मचारी आपरेट करेगा। सभी मशीनों के साथ एक ट्राली भी अटैच होगी, जिसमें छंटाई के बाद होर्टिकल्चर वेस्ट को लिफ्ट किया जा सकेगा। मशीनों को खरीदने से पहले चेक करने के लिए संबंधित कमेटी ने करनाल का दौरा किया था। 4 मशीनें 62.55 लाख की लागत से खरीदी गई हैं। जिसकी डेढ़ साल की वारंटी है और इसके साथ 10 एडिशनल कटिंग मशीनें भी मिली हैं।

 

जुगाड़ का मुकाबला न करें आटोमैटिक से: कुलवंत 
वहीं, मेयर कुलवंत ने सिद्वू के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि चंडीगढ़ द्वारा खरीदी गई जिस पू्रनिंग मशीन की बात की जा रही है। वह तो एक जुगाड़ है। जो उनके द्वारा खरीदी गई पू्रनिंग मशीन थी, वह ऑटोमैटिक थी। उसका मुकाबला एक जुगाड़ मशीन से करना ठीक नहीं। चडीगढ़ द्वारा खरीदी गई मशीन पर एक व्यक्ति की जरूरत पड़ती है।

 

ऑर्डर रद्द करने का क्या बताएं कारण 
वहीं नगर निगम कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि उनकी ज्वानिंग से पहले पू्रनिंग मशीन खरीदी गई हैं। चडीगढ़ में कम दामों पर ज्यादा मशीन खरीदने जाने पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। 

 

क्योंकि पहले जो सरकार द्वारा उन्हें लैटर आया है कि कंपनी को पू्रनिंग मशीन वापस कर उन्हें दी गई आधी पैमेंट वापस ली जाएं। इस संबधी उनकी ओर से सरकार से राय मांगी गई है कि कंपनी का ऑर्डर क्या कारण बताकर कैसिंल किया जाए। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!