Edited By Priyanka rana,Updated: 02 Nov, 2018 11:13 AM
पंजाब सरकार और सत्ताधारी कांग्रेस में कई बड़े फेरबदल होने की चर्चा जोर-शोर से शुरू हो गई है।
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार और सत्ताधारी कांग्रेस में कई बड़े फेरबदल होने की चर्चा जोर-शोर से शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के विदेश यात्रा से लौटते ही कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव होगा, वहीं आलाकमान की रजामंदी के पंजाब कांग्रेस में भी फेरबदल हो सकता है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सांसद सुनील जाखड़ को विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन की देखरेख का जिम्मा सौंप सकता है। जबकि पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष का पद किसी दलित नेता को सौंपा जा सकता है।