Edited By pooja verma,Updated: 27 Aug, 2018 11:30 AM
ए.टी.एम. कार्ड क्लोनिंग कर लोगों के लाखों रुपए निकालने के मामले में स्टेट साइबर क्राइम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मोहाली (कुलदीप): ए.टी.एम. कार्ड क्लोनिंग कर लोगों के लाखों रुपए निकालने के मामले में स्टेट साइबर क्राइम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गौरव वर्मा है जो मध्यप्रदेश के शाजापुर क्षेत्र के गांव लालपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे वाराणसी के आरोपी सुमित ढींगरा की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है।
रविवार को उसे मोहाली में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एस.एच.ओ. समरपाल सिंह ने बताया कि गौरव वर्मा अपने तीन अन्य साथियों की मदद से ए.टी.एम. से कैश निकालता था। मोहाली में लोगों के पैसे निकालने के बाद गौरव वापस घर चला गया था। उसने अपना भेष भी बदल लिया था। मोहाली में रहते हुए वह दाढ़ी रखता था।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी और योग शिक्षक है आरोपी
गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव वालीबाल का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है और वह योग शिक्षक भी है। उसने योग में मास्टर डिग्री हासिल की हुई है।