महिला से छेड़छाड़ और हमला करने के आरोप में 7 पर केस

Edited By pooja verma,Updated: 19 Jun, 2019 11:11 AM

case against seven for tampering and assault woman

खडग़ मंगोली मेंं एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और घर पर हमला कर परिजनों को घायल करने के मामले में पुलिस ने 7 लोगोंं के पर केस दर्ज किया है।

पंचकूला (चंदन): खडग़ मंगोली मेंं एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और घर पर हमला कर परिजनों को घायल करने के मामले में पुलिस ने 7 लोगोंं के पर केस दर्ज किया है। खडग़ मंगोली निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यहीं का रहने वाला अमरजीत आते-जाते उसके साथ छेडख़ानी करता था। 

 

उसने उसे कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। मई में महिला अपने घर से काम के लिए जा रही थी तो आरोपी ने उसे रास्ते में रोक कर उसके साथ छेडख़ानी। इसके बारे में महिला ने अपने पति को बताया। 

 

उसके पति व परिवार वालों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की थी और आरोपी ने अपनी गलती मानकर पंचायत में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही थी लेकिन उसके मन में रंजिश थी। 

 

आरोपी अमरजीत अपने 5 साथियोंं के साथ रात करीब 10 बजे रॉड गंडासी लेकर उसके घर में घुस गए। अमरजीत ने आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब विरोध किया तो उसने पलटे से उस पर हमला कर दिया। 

 

आरोपी के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई। अन्य लड़कों ने उसके पति व ननदोई पवर हमला किया। घायलोंं को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अमरजीत, भोला, संदीप, हरदीप, महावीर, दर्शन व दो अन्य लोगोंं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!