रेप पीड़िता को परेशान करने और कार्रवाई न करने पर SHO के खिलाफ केस दर्ज

Edited By pooja verma,Updated: 20 Apr, 2019 10:41 AM

case against sho for harassing rapes victim

पुलिस स्टेशन सोहाना अधीन क्षेत्र में एक महिला को कार में ले जा कर उसके साथ रेप करने के मामले में कोताही बरतने वाले एस.एच.ओ. खिलाफ उसी थाने में ही केस दर्ज कर लिया गया है।

मोहाली (कुलदीप): पुलिस स्टेशन सोहाना अधीन क्षेत्र में एक महिला को कार में ले जा कर उसके साथ रेप करने के मामले में कोताही बरतने वाले एस.एच.ओ. खिलाफ उसी थाने में ही केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पैक्टर दलजीत सिंह गिल के खिलाफ यह केस डी.एस.पी. सिटी-2 रमनदीप सिंह द्वारा की गई जांच उपरांत दर्ज किया गया है। 

 

डी.एस.पी. द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि रेप पीड़ित लड़की ने उसी दिन अपने साथ हुई वारदात के बारे पुलिस स्टेशन सोहाना में एस.एच.ओ. दलजीत सिंह गिल को पूरी जानकारी दी और लिखित शिकायत भी दी थी। 

 

गिल ने इस मामले से अपना पीछा छुड़वाने के चक्कर में यह मामला पुलिस स्टेशन फेज-8 का बताया जिस कारण उसे परेशान होना पड़ा। गिल द्वारा बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई थी। अब जांच के बाद गिल खिलाफ सोहाना पुलिस स्टेशन में ही आई.पी.सी. की धारा 186 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने डी.जी.पी. को जारी किया था नोटिस
बताने योग्य है कि इस से पहले इसी घटना का संज्ञान लेते हुए बीते दिन राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा डी.जी.पी. पंजाब को नोटिस भेज कर इस मामले की गहनता से जांच करवाने के लिए कहा गया था। इसके बाद अब पुलिस ने अब एस.एच.ओ. गिल खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!