चंडीगढ़ पुलिस में तैनात ए.एस.आई. पर लगाए दो करोड़ की प्रापर्टी हड़पने के आरोप

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 16 Aug, 2022 07:03 PM

case is registered in maulijagran police station

चंडीगढ़ पुलिस में तैनात ए.एस.आई. बलदेव राज दो करोड़ की प्रापर्टी हड़पना चाहता है। इसके लिए उसने जाली कागजात तैयार किए हंै। यह आरोप सैक्टर-44 निवासी अमित धवन ने लगाए है। ए.एस.आई. बलदेव के खिलाफ मौलीजागरां पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज है।...

चंडीगढ़,(सुशील राज)। चंडीगढ़ पुलिस में तैनात ए.एस.आई. बलदेव राज दो करोड़ की प्रापर्टी हड़पना चाहता है। इसके लिए उसने जाली कागजात तैयार किए हंै। यह आरोप सैक्टर-44 निवासी अमित धवन ने लगाए है। ए.एस.आई. बलदेव के खिलाफ मौलीजागरां पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। निचली अदालत उसकी जमानत याचिका रद्द कर चुकी है अब मामले में ए.एस.आई. की अग्रिम जमानत का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है।

 


सैक्टर-44 निवासी अमित धवन ने प्रैस कांफ्रैंस कर बताया कि बलदेव ने उनके पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई के साथ मिलकर कागजों में जालसाजी मकान को कब्जाने की कोशिश की जा रही है। ए.एस.आई. ने प्रापर्टी हड़पने के लिए पारिवारिक विवाद का फायदा उठाया। 9 जुलाई को ए.एस.आई. बलदेव राज पर विश्वासघात करने, धोखधड़ी करने, रास्ता रोकने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मौलीजागरां पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। अमित धवन ने बताया कि बलदेव राज ने पुलिस पावर का इस्तेमाल करके मकान के जाली कागज बनवाए। बलदेव राज किसी भी तरीके से मकान पर कब्जा करना चाहता है। ए.एस.आई. विवादित प्रॉपर्टी खरीदने का काम करता है। पुलिस पावर का फायदा उठाकर इस तरह का काम बिना किसी डर के करता आ रहा है।

 

 

पुलिस सिविल केस बताकर कार्रवाई से बच रही
अमित धवन ने आरोप लगाए कि पुलिस इस केस को सिविल केस बताकर कार्रवाई करने से पीछे हट रही है। कोर्ट में प्रॉपर्टी को लेकर सिविल केस चल रहा है। हालांकि जिस प्रकार उनकी प्रॉपर्टी को ट्रेस पासिंग करके धमकाया जा रहा है, उसे लेकर कोई कार्रवाई पुलिस नहीं कर रही है। वहीं मामले में प्रॉपर्टी हथियाने को लेकर जालसाजी भी की गई है। वहीं मामले में बलदेव राज ने कहा कि उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!