Edited By pooja verma,Updated: 29 Oct, 2019 11:26 AM
दीवाली की रात को दस बजे के बाद पटाखे बजाने पर चंडीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग सैक्टरों में 13 लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज की है।
चंडीगढ़ (सुशील): दीवाली की रात को दस बजे के बाद पटाखे बजाने पर चंडीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग सैक्टरों में 13 लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दीपावली पर पटाखे बजाने का समय रात आठ से दस बजे तक तय किया था। वहीं बिना लाइसैंस पटाखे बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया है।
दीपावली पर आग लगने की 27 कॉल पुलिस कंट्रोल रुम पर आई। जहां पी.सी.आर. और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम पर दीपावली पर कुल एक हजार 435 कॉल आई। पी.सी.आर. जवान मौके पर गए और उन्हें 420 स्पॉट मिले। जिनमें 415 मामलों को कंट्रोल रूम ने मौके पर सॉल्व करवाया।