रंजिश के चलते दो भाईयों को पीटने वाले 6 लोगों पर केस दर्ज

Edited By pooja verma,Updated: 24 Dec, 2019 12:39 PM

case registered against 6 people for beating two brothers

जनता कालोनी वार्ड नंबर-17 में काम से घर लौट रहे 2 भाईयों पर हमला करने वाले छह लोगों के खिलाफ नयागांव पुलिस ने मामला दर्ज की लिया है।

नयागांव (मुनीष जोशी): जनता कालोनी वार्ड नंबर-17 में काम से घर लौट रहे 2 भाईयों पर हमला करने वाले छह लोगों के खिलाफ नयागांव पुलिस ने मामला दर्ज की लिया है। आरोपियों में करण निवासी डड्डूमाजरा, तरूण और दीपक निवासी जनता कॉलोनी और तीन अन्य शामिल हैं। हमले में घायल प्रभात के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। उदय की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज पी.जी.आई. में चल रहा है। घायल उदय (24) के पिता उमेश कुमार और भाई प्रभात ने बताया किपड़ोसी तरुण उर्फ तन्नी के घर में बर्थडे पार्टी थी और उस पार्टी में हमलावर आए हुए थे। 

 

जब उदय और प्रभात काम से घर लौट रहे थे तो हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया था। इस हमले में उदय बुरी तरह से घायल हो गया और प्रभात के सिर पर भी चोटें आई थी। उदय सैक्टर-26 में एक सैलून और प्रभात मोहाली फेज-7 में एक लैब में काम करता है। प्रभात ने बताया कि कुछ माह पहले डड्डूमाजरा में एक शादी समागम में कर्ण नामक युवक के साथ उनकी बहस हो गई थी। प्रभात ने शक जताया कि कर्ण ने ही अपने साथियों के साथ उन पर हमला किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!