Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 May, 2018 10:15 AM
चोरों ने सैक्टर-46 के मकान नंबर-1126सी में सेंध लगाते हुए सोने के गहने और नकदी चुरा ली।
चंडीगढ़ (सुशील): चोरों ने सैक्टर-46 के मकान नंबर-1126सी में सेंध लगाते हुए सोने के गहने और नकदी चुरा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अर्जुन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह और उसकी पत्नी ड्यूटी पर गए थे। शाम को लौटे तो पाया कि मकान का ताला टूटा था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। अर्जुन ने बताया कि चोर सोने के गहने और 10 हजार रुपए चुरा ले गए। सैक्टर-34 थाना एस.एच.ओ. ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और आसपास के मकानों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है।