उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कैशियर ने किया 1.61 करोड़ का गबन

Edited By pooja verma,Updated: 28 Feb, 2020 11:36 AM

cashier of north haryana bijli vitran nigam embezzles 1 61 crore

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यू.एच.बी.वी.एन.) में कैशियर के करोड़ों रुपए गबन करने का मामला सामने आया है।

पंचकूला (चंदन): उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यू.एच.बी.वी.एन.) में कैशियर के करोड़ों रुपए गबन करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने एस.डी.ओ. की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है।

 

7 नवम्बर, 2019 से ड्यूटी से गैर हाजिर
एस.डी.ओ. गोपाल कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मीटर रीडर गौरव कुमार 20 अप्रैल, 2018 से 30 अक्तूबर 2019 तक बतौर काऊंटर कैशियर कार्यरत रहा। लेकिन 21 जनवरी, 2020 को उन्हें उपभोक्ताओं द्वारा निगम को भुगतान नहीं किए गए कई बिल के बारे में पता लगा। सक्रूटनी करने पर उन्हें पता लगा कि आरोपी गौरव ने बतौर कई अनियमितताएं और बड़ी गड़बडिय़ां की। 

 

गौरव ने ड्यूटी के समय उपभोक्ताओं को बिल के पीछे ही हाथ से लिखी गलत और फर्जी रसीदें जारी की। आरोपी ने हैड कैशियर के पास रसीदें जमा करवाने से पहले सिस्टम जनरेटिड रसीदों को निरस्त भी कर दिया। जिस कारण राजस्व को भारी नुक्सान हुआ। 

 

विभाग ने जब रसीदों का डाटा जुटा तो विभाग को पहली बार 80,60,573 रुपए, दूसरी बार 19,80,232 रुपए और तीसरी बार 60,80,341 रुपए की धोखाधड़ी का पता लगा। इस तरह से बरवाला स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सब-डिवीजन में गौरव ने 1.61 करोड़ रुपए का गबन किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव 7 नवम्बर, 2019 से ड्यूटी से गैर हाजिर है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!