सिप्पी मर्डर केस:जस्टिस की बेटी कल्याणी से चार दिन में 500 सवाल, नहीं दिया कोई जवाब

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 19 Jun, 2022 06:24 PM

cbi will now interrogate in front of forensic psychologist

नैशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी की हत्या मामले में गिरफ्तार जस्टिस की बेटी कल्याणी से सी.बी.आई. 500 से ज्यादा सवाल पूछ चुकी है, लेकिन उसने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सी.बी.आई. कल्याणी का नार्को टैस्ट करवाना चाहती है, लेकिन कल्याणी...

चंडीगढ़,(सुशील राज): नैशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी की हत्या मामले में गिरफ्तार जस्टिस की बेटी कल्याणी से सी.बी.आई. 500 से ज्यादा सवाल पूछ चुकी है, लेकिन उसने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सी.बी.आई. कल्याणी का नार्को टैस्ट करवाना चाहती है, लेकिन कल्याणी ने करवाने से इंकार कर दिया। कल्याणी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही। ऐसे में फॉरैंसिक साइकोलॉजिस्ट के सामने उससे पूछताछ करनी है, ताकि उसका बिहेवियर एट्रीब्यूट्स सामने आ सके। यह दलील सी.बी.आई. के वकील ने सात दिन का पुलिस रिमांड मांगने के लिए अदालत में दी, लेकिन अदालत ने दो दिनों का रिमांड ही दिया। रिमांड की मांग करते हुए सी.बी.आई. ने दलील दी कि सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में आरोपी कल्याणी के साथ एक और संदिग्ध शामिल था, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

 

इसके अलावा सी.बी.आई. ने रिमांड के लिए यह भी ग्राऊंड रखे कि चार दिनों के रिमांड में कल्याणी ने उनका सहयोग नहीं किया। अदालत में कहा कि कल्याणी अगर इस मामले में सहयोग नहीं करेगी तो दूसरे आरोपी तक कैसे पहुंचा जाएगा। वहीं कल्याणी के वकील ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि सी.बी.आई. जबरन कल्याणी से यह जुल्म कबूल करवाना चाहती है, जबकि उन्हें रिमांड में कल्याणी से कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सिप्पी की छह गर्लफैंड ओर थीं। सी.बी.आई. वकील ने कहा कि कल्याणी खुद लॉ ग्रैजुएट है और वकालत परिवार से जुड़ी हुई हैं, ऐसे में वह कानून को अच्छी तरह जानती है। इसके बचाव में कल्याणी के वकील ने कहा कि 4 दिन के रिमांड में कुछ नहीं निकलवा पाई तो और रिमांड नहीं देना चाहिए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कल्याणी को दो दिनों के रिमांड पर भेज दिया।

 

 

हत्या में इस्तेमाल 12 बोर की पिस्टल और गाड़ी करनी है रिकवर
सी.बी.आई. वकील नरेंद्र सिंह ने कहा कि सिप्पी की हत्या 12 बोर की पिस्टल से की गई है। वारदात के समय कल्याणी के साथ एक ओर संदिगध मौजूद था। कल्याणी और संदिगध ने मिलकर सिप्पी की हत्या की थी। हत्या केबाद दोनों अलग अलग कार से भागे थे। जिस कार में दोनों आरोपी इस हत्या को अंजाम देने के बाद भागे थे वो भी बरामद करनी है। सी.बी.आई. ने गाड़ी की पहचान कर ली है। इसके अलावा कल्याणाी को सिप्पी की आफिस, पंजाब यूनिवर्सिटी,कालेज औरसेक्टर 19 लेकर जाना है। इसके अलावा सेक्टर 27 के पार्क में जाकर हत्या के सीन को रिक्रिएट करवाना है।

 

 

कल्याणी के वकील ने लगाया आरोप सी.बी.आई. कल्याणी से वकीलों को मिलने नहीं दे रही
कल्याणी के वकील ने कहा कि सी.बी.आई. कल्याणी को जबरन इस केस में फंसा रही है।रिमांड के दौरान उन्हें कोई कल्याणी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले है।इसके अलावा कल्याणी को उनके वकीलों से भी नहीं मिलना दिए जा रहा है।इस पर सी.बी.आई. के डीएसपी और इस केस के जांच अधिकारी आरएल यादव ने कहा कि चार दिनों में सीबीआइ के द तार में कल्याणी से मिलने कोई वकील नहीं आया है।उन्होंने कहा कि हमें कल्याणी से जांच में कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।20 सितंबर 2015 की घटना के बाद 13 अप्रैल 2016 को सीबीआई ने दर्ज की थी और 7 दिसंबर 2020 को सीबीआई ने अनट्रेस रिपोर्ट दायर की थी। सीबीआई मामले में 178 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है और अब आगे जांच की बात कर रही है। सी.बी.आई. ने कल्याणी की गिर तारी के दौरान शिना ती परेड भी करवाई थी। सेक्टर 27 में जहां गोली चली थी वहां रहने वाली एक महिला समेत दो लोगों से कल्याणी की शिना त करवाई गई थी जिनका मोबाइल फोन कल्याणी ने मांगा था।

 

 

जिस समय सिप्पी की हुई हत्या उस समय कल्याणी थी अपनी नानी के घर
बचाव पक्ष के वकील ने दलील में यह भी कहा कि जिस समय सिप्पी की हत्या हुई थी उस समय वह अपनी नानी के घर पर जन्मदिन की पार्टी अटैंड कर रही थी।इस दौरान कल्याणी के वकील ने एक वहाट्सअप चैट भी दिखाई जिसमें कल्याणी को उसकी बहन उसे दूसरे कमरे में आने के लिए बोल रही है।वहीं सिप्पी पर यह भी आरोप लगाए कि उसकी छह गर्ल्फ्रेंड ओर थी।

 

 

सिप्पी की मां ने दी सी.बी.आई. के सामने कल्याणी को धमकी
बहस के दौरान कल्याणी के वकील ने कहा कि सीबीआइ आफिस में सिप्पी की मां ने कल्याणी को धमकी और गालियां दी थी।इस बात का विरोध करते हुए सिप्पी की मां ने अदालत में कहा कि वह कल्याणी से मिलने गई थी लेकिन कल्याणी का वकील झूठ बोल रहा है। उन्होंने कल्याणी से सिर्फ इतना कहा था कि वह 18 अगस्त 2015 को सिप्पी से मिलने आई थी, यहां तक उन्होंने कल्याणी ने उस समय क्या पहना था, उसके बारे में भी अदालत में बताया।

 

दो गवाहों की गवाही पर टिका पूरा केस
जिस सेक्टर-27 के पार्क में सिप्पी की हत्या हुई थी।उसके पास ही एक कोठी में रहने वाले पति-पत्नी ने उस रात हत्यारों को मौके से फरार होते देखा था।20 सितंबर 2015 की रात करीब साढ़े 9 बजे जैसे ही गोली चली, तब इस कोठी में रहने वाले गवाह ने फौरन बाहर निकलकर देखा कि एक श स सफेद रंग की कार में बैठकर फरार हो गया।उस श स ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।इस गवाह की पत्नी ने भी कहा है कि अपने घर की छत से कल्याणी की गाड़ी उनके घर की दीवार के पास ही खड़ी थी। जहां कार खड़ी थी, उसके पास ही स्ट्रीट लाइट थी जिसकी रोशनी में कार और कल्याणी दोनों नजर आ रहे थे।इस महिला ने वारदात के समय कल्याणी ने जो कपड़े  पहने थे, उनकी भी पहचान की थी

पेटेंट मिल चुका है कल्याणी को
सैक्टर 42 कॉलेज में कल्याणी वर्ष 2017 से पढ़ा रही थी। चंडीगढ़ सेक्टर 10 के होम साईंस कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उसने एमसीएम डीएवी कॉलेज, सेक्टर 36 में भी पढ़ाया था। उसे जानने वाले एक लेक्चरर ने बताया कि वह काफी होशियार टीचर थी। उसके इंटरनेशनल रिचर्स पेपर्स पब्लिश्ड हैं। करीब दो सप्ताह पहले उसे एक पेटेंट भी मिला था। उसने न्यूट्रिशन के ऊपर एक गेम बनाई है जो दुनिया भर में अपने आप में काफी अलग है। इस काम में उन्हें पेटेंट मिला है। कल्याणी भारत सरकार के एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही थी।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!