चंडीगढ़ में अवैध पी.जी. के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन का अभियान जारी

Edited By pooja verma,Updated: 27 Feb, 2020 11:49 AM

chandigarh administration s campaign against illegal pg in chandigarh

सैक्टर-32 में फायर आपदा के बाद चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गैस्ट (पी.जी.) के खिलाफ ड्राइव जारी है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र): सैक्टर-32 में फायर आपदा के बाद चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गैस्ट (पी.जी.) के खिलाफ ड्राइव जारी है। बुधवार को भी शहर के विभिन्न सैक्टरों में सभी सब डिवीजनल मैजिस्ट्रैट द्वारा गठित की गई टीमों ने चैकिंग की। चैकिंग के दौरान 47 अवैध पी.जी. और सामने आए हैं, जिन्हें विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। अब आगे विभाग द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अवैध पी.जी. के खिलाफ उनकी ड्राइव जारी है। बुधवार को सैक्टर-7, 15, 20, 21, 32, 35, 36, 37, 43 व  44 में अलग-अलग टीमों ने जाकर चैकिंग की। अधिकतर पी.जी. बिना परमिशन चल रहे थे, जिसके चलते ही विभाग द्वारा उन्हें नोटिस थमा दिया गया है। 

 

29 शिकायतें आईं
चैकिंग के दौरान मिले 12 अवैध पी.जी. के खिलाफ विभाग ने सख्ती की, जिसके बाद पी.जी. ऑनर्स ने खुद ही इनको बंद कर खाली करवाया। इससे पहले मंगलवार को भी चैकिंग की गई थी, जिसके बाद 6 पी.जी. ऑनर्स ने अपने पी.जी. बंद कर दिए थे। 

 

वहीं हैल्पलाइन पर भी लोग अवैध पी.जी. के खिलाफ डी.सी. ऑफिस में अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। विभाग के पास ऐसी 29 शिकायतें पहुंची है, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इनमें साऊथ के एरिया से 12, सैंटर से 7 और ईस्ट से 10 शिकायतें आई हैं।


 

रजिस्ट्रेशन के लिए हैल्प डेस्क शुरू
एस्टेट ऑफिस के रिसेप्शन पर पी.जी. के जल्द रजिस्ट्रेशन की सुविधा देने के लिए विभाग ने हैल्प डेस्क शुरू कर दिया है। सभी आवेदक फार्म ए के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जो यहां काऊंटर पर सुबह 9 से लेकर 5 बजे तक उपलब्ध है। 

 

आवेदक द्वारा ये सुनिश्चित किया जाएगा कि वह पॉलिसी के तहत सभी कंडीशन्स को पूरा करेंगे। तभी जाकर उनका रजिस्ट्रेशन प्रोसैस पूरा हो सकेगा। अभी तक 3 एप्लीकेशन विभाग के पास रिसीव की गई हैं। इसके अलावा पॉलिसी भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक की गई है, ताकि लोगों को सभी औपचारिकताओं का पता चले।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!