भाजपा के राज में संविधान की उड़ाई जा रही धज्जियां : बंसल

Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Jan, 2020 10:07 AM

chandigarh congress bhawan

चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में रविवार को हुई कांग्रेस कालोनी सैल की मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जबरदस्त हमला बोला।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में रविवार को हुई कांग्रेस कालोनी सैल की मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि जिस नागरिकता संशोधन एक्ट को केंद्र की मोदी सरकार पड़ोसी देशों में हो रहे अल्पसंख्यकों पर धार्मिक उत्पीडऩ पर कुछ धर्म विशेष के लोगों को नागरिकता देने को सही कह रही है, माजरा इससे बिल्कुल उलट है क्योंकि हमारा संविधान धर्म के आधार पर किसी को नागरिकता देने का हक नहीं देता है। 

उसी संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए बी.जे.पी. सरकार इस कानून को लाई इस कानून के तहत एक धर्म को निकाल कर बाकियों को नागरिकता देना संविधान की मूल भवन के साथ खिलवाड़ है, जिसे स्वीकारा नहीं जा सकता है। एन.आर.सी. को देश में लाना ये दोनों कानून देश के लिए विघटनकारी साबित होंगे। आज समाज का हर वर्ग व नागरिक इस कानून के खिलाफ सड़कों पर है। 

सफाई व्यवस्था चरमराई, चरम पर महंगाई :
अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि मकान देना तो दूर गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं, कालोनियों की सड़कों के हालात बद से बदतर है, सीवरेज के पानी से गंदगी का आलम है, सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और महंगाई ने गरीबों का जीना दूभर किया हुआ है। 

इन समस्याओं का समाधान करना तो दूर बी.जे.पी. के नेता सत्ता के नशे में चूर कुंभकर्ण की नींद सोये हुए हैं। कालोनी सैल के चेयरमैन मुकेश राय, वरिष्ठ नेता शशिशंकर तिवारी व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दूबे ने भी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। विनोद शर्मा, कृष्ण चौधरी, जगदीश, दिलावर आदि मौजूद रहे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!