अब शिकागो में नीलाम होगा चंडीगढ़ का हैरीटेज फर्नीचर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jul, 2018 09:54 AM

chandigarh heritage furniture will now be auctioned in chicago

चंडीगढ़ प्रशासन से लेकर मिनिस्ट्री तक शिकायत पहुंचने के बावजूद शहर के हैरीटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी जारी है।

चंडीगढ़ (विजय): चंडीगढ़ प्रशासन से लेकर मिनिस्ट्री तक शिकायत पहुंचने के बावजूद शहर के हैरीटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी जारी है। फ्रैंच आर्कीअैक्ट पियरे जैनरे द्वारा डिजाइन किए गए पांच फर्नीचर आइटम्स को 19 जुलाई को यू.एस.ए. मेंं नीलाम किया जाएगा। इसकी शहरवासी इसलिए आलोचना कर रहे हैं क्योंकि नीलामी में जो फर्नीचर रखे गए हैं, वे किसी समय चंडीगढ़ के सरकारी विभागों की शोभा बढ़ाते थे। 

 

बार-बार हो रही इन ऑक्शन से यह बात साबित हो गई कि पियरे जैनरे के चंडीगढ़ में दिए गए योगदान की चंडीगढ़ प्रशासन को कोई फिक्र नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो फर्नीचर यू.एस.ए. में निलाम किए गए वे किसी समय में पंजाब यूनिवर्सिटी सहित प्रशासन के ही कई अन्य विभागों में थे। 

 

गैरकानूनी तरीके से चंडीगढ़ से विदेशों में भेजे जा रहे फर्नीचर की शिकायत इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक को की जा चुकी है। इस शिकायत में चंडीगढ़ से फर्नीचर को अवैध तरीके से विदेशों तक भेजने की अधिक संभावना जताई गई है। 

 

हैरीटेज कमेटी सिर्फ नाम की
प्रशासन द्वारा गठित की गई हैरीटेज कमेटी भी ऑक्शन रुकवाने में सफल नहीं हो पा रही है। न इसकी जानकारी हासिल की जा सकी कि कौन से डिपार्टमैंट से कितना फर्नीचर विदेशों में पहुंच गया। हालांकि कुछ मामलों में चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारियां भी की थीं। लेकिन पैरिस और यू.एस.ए. सहित कई देशों में पियरे जेनरे के डिजाइन किए गए फर्नीचर्स की ऑक्शन लगातार जारी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!