अब CHB कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर नॉलेज होना जरूरी

Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Oct, 2019 01:13 PM

chandigarh housing board

चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना अनिवार्य कर दिया है।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए कर्मचारियों को कंप्यूटर स्किल ट्रेनिंग कोर्स करना होगा। प्रशासन द्वारा समय-समय पर ये कोर्स करवाया जाता है। 

प्रशासन के संबंधित विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत प्रोमोशन और इंक्रीमेंट के लिए भी ये कोर्स जरूरी है। कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन कर्मचारियों ने ये कोर्स कर लिया है, वह अपने कोर्स का सर्टीफिकेट विभाग में जमा करवाए।  

बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद ही प्रशासन ने सभी कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू की थी। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने ये ट्रेनिंग ली भी थी, जिन्हें अपने सर्टीफिकेट विभाग में जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि जिन कर्मचारियों के पास पहले से ही सर्टीफिकेट, डिप्लोमा, बैचलर और कंप्यूटर साइंस की मास्टर डिग्री है, उन्हें इस ट्रेनिंग कोर्स की जरूरत नहीं है लेकिन उन कर्मचारियों को इसके लिए अपना सर्टीफिकेट जमा करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा 55 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों व ड्राइवर, माली, बेलदार, स्वीपर, लिफ्ट ऑपेटर और गार्ड को भी इस कोर्स से छूट दी गई है। 

अन्य विभागों में ट्रांसफर पर भी नहीं चलेगा बहाना :
प्रशासन द्वारा कंप्यूटर नॉलेज जरूरी करने का ये भी एक मकसद है, ताकि कर्मचारियों को दूसरे विभाग, ब्रांचों में ट्रांसफर करने पर कंप्यूटर नॉलेज न होने का उनका बहाना नहीं चलेगा। कई बार उन पोस्टों पर कर्मचारियों की ट्रांसफर की जाती है, जहां पर कंप्यूटर नॉलेज होनी अनिवार्य होती है लेकिन कर्मचारियों द्वारा ये बहाना बनाया जाता है कि उनको कंप्यूटर नहीं आता है। लेकिन इस कोर्स के साथ सभी कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।

सभी ग्रुप के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य :
ये आदेश सभी ग्रुप ए, बी, सी, डी कर्मचारियों के लिए जारी किए गए हैं ताकि कोई भी कर्मचारी इस कोर्स से अछूता न रहे। इससे पहले यू.टी. प्रशासन ने ही अपने विभागों में इस कोर्स को लागू किया था। इस दौरान कर्मचारियों को ट्रेनिंग देनी शुरू की गई थी। प्रशासन ने काफी तादाद में कर्मचारियों को ट्रेनिंग प्रदान भी की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!