चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर घट रहे डेली पैसेंजर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2018 12:28 PM

chandigarh railway station

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाले यात्रियों की संख्या में आ रही कमी ने रेलवे के उच्चाधिकारियों की समस्या को बढ़ा दिया है।

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाले यात्रियों की संख्या में आ रही कमी ने रेलवे के उच्चाधिकारियों की समस्या को बढ़ा दिया है। इसको लेकर मंडल अधिकारियों की ओर से मंथन किया जा रहा है कि यात्रियों की संख्या में आए दिन कमी क्यों हो रही है। क्योंकि रेलवे की ओर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई नए प्रोजैक्ट चल रहे हैं और इन पर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। 

अधिकारियों का कहना है कि डेली पैसेंजर की संख्या में तकरीबन 10 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि लंबे रूट के यात्रियों की संख्या में 3 प्रतिशत बढ़ौत्तरी हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डेली पैसेंजर से रेलवे की कमाई अधिक होती हैं। इससे पहले भी यात्रियों की संख्या की कमी को लेकर उच्चाधिकारियों ने माना है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जितना निवेश किया जा रहा है, उस हिसाब से रेलवे को फायदा नहीं हो रहा है। 

डेली पैसेंजर अपना व्हीकल कर रहे प्रयोग :
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से डेली पैसेंजर की संख्या में कमी के कई कारण बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अम्बाला, लालडू तथा डेराबस्सी तथा बलदेव नगर से जॉब करने के लिए चंडीगढ़ आने वाले लोग पहले ट्रेन से सफर करना बेहतर समझते थे लेकिन इन दिनों कम दूरी के लोग ट्रेनों में सफर करने के बजाय अपने व्हीकल का प्रयोग करना बेहतर समझते हैं। इन शहरों के बीच सड़कों की स्थिति भी अच्छी हो गई है, जिसके कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रुटीन पैसेंजरों की संख्या में कमी हो रही है। 

पीक सीजन में भी नहीं बढ़े यात्री :
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रियों की बढ़ौत्तरी पीक सीजन में भी नहीं हुई। मई माह की बात की जाए तो पिछले साल के मुकाबले 2018 मई में यात्रियों की संख्या में हजारों की कमी आई है। पहले पीक सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती थी। इस बार तो पीक सीजन में भी यात्रियों की संख्या में कोई बढ़ौत्तरी नहीं हुई है। 

रेलवे के रिकार्ड में यात्री संख्या का आंकड़ा
माह        2017-18 में यात्री   2018-19 में यात्री 
जनवरी   227208               212803
फरवरी   232280               278380
 मार्च     278380               224442
 अप्रैल    307365              309403
  मई     320698              272153

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!