सफाई में फिसड्डी साबित हुआ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, मिली 130वें स्थान पर

Edited By Priyanka rana,Updated: 03 Oct, 2019 08:30 AM

chandigarh railway station got 130th position

सिटी ब्यूटीफुल के नाम से विश्व विख्यात चंडीगढ़ शहर का रेलवे स्टेशन ब्यूटीफुल नहीं हैं।

चंडीगढ़(लल्लन) : सिटी ब्यूटीफुल के नाम से विश्व विख्यात चंडीगढ़ शहर का रेलवे स्टेशन ब्यूटीफुल नहीं हैं। इस बात का प्रमाण एक बार नहीं, कई बार मिल चुका है लेकिन इसके बावजूद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को बेहतर करने के लिए कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया लेकिन फिर भी रेलवे स्टेशन सफाई के मामले में फिसड्डी ही साबित हुआ। 

रेल क्लीनलिनैस सर्वे में भारत के 720 रेलवे स्टेशनों को सफाई व्यवस्था के पैमाने पर आंका गया। इसमें सिटी ब्यूटीफुल के रेलवे स्टेशन की रैंकिंग पिछले वर्षों के मुकाबले दोगुनी गिरी है। चंडीगढ़ स्टेशन सफाई के मामले में 130वें स्थान पर है। चंडीगढ़ स्टेशन वर्ष 2016 में 6वें स्थान पर था। इसके बाद से लगातार सफाई की रैंकिंग में गिरता चला गया। वहीं, चंडीगढ़ के मुकाबले कालका रेलवे स्टेशन सफाई में बेहतर साबित हुआ है और उसकी रैंकिंग पूरे भारत में 102वीं रही है।  

किस वर्ष किस स्थान पर रहा
वर्ष                  स्थान 
2016              6वां स्थान 
2017              48वां स्थान 
2018              55वां स्थान 
2019             130वां स्थान 

तीन तथ्यों पर किया सर्वे
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन                              कालका रेलवे स्टेशन                                                    
प्रोसैस इवैल्यूएशन स्कोर :     259           277.50
डायरैक्ट ऑब्र्जवेशन स्कोर:   221.27      211.17
सिटीजन फीडबैक स्कोर :     326.03       329.73
कुल स्कोर                :       806.30        818.40 

नई टैक्नोलॉजी रह गई धरी की धरी :
चंडीगढ़ रेलवे को सफाई में बेहतर बनाने के लिए रेलवे की तरफ से इसकी जिम्मेदारी यू.डी.एस. कंपनी को सौंपी गई थी लेकिन इसके बाद भी सफाई व्यवस्था में चंडीगढ़ पीछे ही रहा। यू.डी.एस. कंपनी ने सफाई के लिए नई टैक्नोलॉजी की 9 मशीनों का प्रयोग इन दिनों कर रही है। सफाई के लिए 82 लेबर, 6 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं लेकिन इन सबके बाद भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सफाई रैंकिंग में भारी गिरावट आई है।  

यात्रियों पर जुर्माना ठोकना भी नहीं आया काम :
अंबाला मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन पर सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर जुर्माना ठोकना शुरू कर दिया था। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि रेलवे स्टेशन इस सर्वे में अच्छा स्थान हासिल करने में कामयाब होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। सर्वे में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!