Edited By Priyanka rana,Updated: 08 Dec, 2019 12:00 PM
इस बार भी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली राजपथ पर चंडीगढ़ की झांकी देखने को नहीं मिलेगी।
चंडीगढ़(राय) : इस बार भी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली राजपथ पर चंडीगढ़ की झांकी देखने को नहीं मिलेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने कैपीटल कॉम्पलैक्स के थीम पर जो प्रैजैंटेशन तैयार की थी, उसे सिलैक्शन कमेटी ने मंजूर ही नहीं किया।
बताया जाता है कि प्रशासन ने पहले माडर्न जेल बुडै़ल, सुखना लेक और गार्ड्स ऑफ चंडीगढ़ पर झांकी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। गृह मंत्रालय ने इन तीनों थीम के बजाय वर्ल्ड हैरीटेज कैपीटल कॉम्पलैक्स पर प्रैजैंटेशन तैयार करने के लिए कहा था।
लगातार तीसरी बार ऐसा होगा जब राजपथ पर चंडीगढ़ की झांकी नहीं होगी। इससे पहले वर्ष 2016 में चंडीगढ़ की झांकी राजपथ पर दिखी थी। कैपीटल कॉम्पलैक्स, रॉक गार्डन और शहर की ग्रीनरी व क्वालिटी ऑफ लाइफ को इसमें दर्शाया गया था।