प्रशासक ने पुलिस विभाग के अफसरों को लगाई फटकार

Edited By ashwani,Updated: 29 Oct, 2020 11:00 PM

chd administrator

पुलिस शूटरों को तुरंत गिरफ्तार करे : वी.पी. बदनौर

चंडीगढ़, (सुशील राज) : शहर में बढ़ते क्राइम व हो रही गोलीबारी के चलते प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने वीरवार को चिंता जताते हुए पुलिस विभाग के अफसरों को जमकर फटकार लगाई। प्रशासक ने कहा कि वह तुरंत मामले में शूटरों को गिरफ्तार करें। इसके अलावा क्राइम रोकने के लिए सारे बंदोबस्त करें, चाहे इसके लिए कुछ भी करो। मीटिंग में डी.जी.पी. संजय बेनीवाल, एस.एस.पी. कुलदीप चहल, एस.पी. क्राइम  मनोज मीणा और एस.पी. सिटी विनीत कुमार मौजूद रहे। प्रशासक ने 1 जनवरी, 2020 से 27 अक्तूबर तक शहर में हुए अपराध के बारे में पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। 

 


वाहन चोरी पर परिदा ने जताई ङ्क्षचता
वहीं चंडीगढ़ सलाहकार मनोज कुमार परिदा ने भी शहर में हो रही वाहन चोरी के मामले में भी चिंता जताई। वहीं डी.जी.पी. संजय बेनीवाल ने हो रही वारदातों को तुरंत सुलझाने का दावा किया है और कहा कि रात के समय शहर में लगातार नाके लगाए जा रहे हैं। वहीं एस.एस.पी. कुलदीप ङ्क्षसह चहल ने शहर में हो रही वारदातों और गैंगस्टरों/ शूटरों के बारे में जानकारी दी और तुरंत पकडऩे का आश्वासन दिया। प्रशासकने डी.जी.पी. को निर्देश दिए कि वह पब पर तैनात सभी बाऊंसरों और उनके कर्मियों की पूरी तरह से वैरीफिकेशन करें और जानकारी हासिल करें।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!