शपथ लेने नहीं पहुंचे काऊंसिल अध्यक्ष सोई के ‘चेतन चौधरी’

Edited By Priyanka rana,Updated: 14 Sep, 2019 10:16 AM

chetan chaudhary

स्टूडैंट्स काऊंसिल ऑफिस में शुक्रवार को पी.यू. की ओर से शपथ ग्रहण समारोह कराया गया, लेकिन सोई के अध्यक्ष चेतन चौधरी हिस्सा लेने ही नहीं पहुंचे।

चंडीगढ़(रश्मि) : स्टूडैंट्स काऊंसिल ऑफिस में शुक्रवार को पी.यू. की ओर से शपथ ग्रहण समारोह कराया गया, लेकिन सोई के अध्यक्ष चेतन चौधरी हिस्सा लेने ही नहीं पहुंचे। बता दें कि पी.यू. के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि काऊंसिल के प्रैजीडैंट ने शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ही न ली हो। 

गौरतलब है कि सोई के प्रैजीडैंट चेतन चौधरी ने (2792 वोट) हासिल कर चुनाव जीता था, जबकि एन.एस.यू.आई. के वाइस प्रैजीडैंट राहुल कुमार (3220 वोट), सैक्रेटरी तेगबीर सिंह (3168 वोट) और ज्वाइंट सैक्रेटरी मनप्रीत महल (3796 वोट) ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। 

डी.एस.डब्लयू. प्रो. एम्युनल नाहर और डी.एस.डब्लयू. प्रो. नीना कप्लाश खास तौर से उपस्थित थी। वहीं इस संबंध में डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. एम्युअल नाहर ने बताया कि चेतन चौधरी को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। अगर उनका कैंपस में कोई पर्सनल कार्यक्रम है तो इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है।

एग्जीक्यूटिव मैंबर्स के हुए चुनाव :
5 एग्जीक्युटिव सदस्यों का चयन किया गया। मनिनंदर पाल सिंह, राहुल, राहुल शर्मा, अमृत बवेजा और गौरव सकलानी ने जीत हासिल की। इस दौरान 116 वोट पोल हुए, जिनमें से तीन इनवैलिड थे, जबकि नोटा किसी ने नहीं नहीं दिया था।

17 को चेतन लेंगे शपथ, आएंगे सुखबीर बादल :
स्टूडैंट्स काऊंसिल प्रैजीडैंट चेतन चौधरी 17 सितम्बर को शपथ ग्रहण करेंगे, लेकिन यह कर्यक्रम सोई का पर्सनल कार्यक्रम होगा। इसमें सासंद सुखबीर सिंह बादल भी आएंगे। सोई नेता विक्की मिड्डूखेडा ने बताया कि साइंस के कुछ स्टूडैंट्स अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। 

चेतन चौधरी वहीं व्यस्त थे। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह ज्वाइन नहीं कर पाए, लेकिन वह जल्द शपथ ग्रहण करेंगे। चेतन एग्जीक्युटिव सदस्य के हुए चुनावों में वोट डालने पहुंचे थे, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। क्योंकि सोई नेता चाहते थे कि शपथ ग्रहण समारोह उनके सीनियर नेताओं के बीच में ही हो। इसलिए वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। 

बता दें कि सोई अकालियों की और एन.एस.यू.आई. कांग्रेसियों की पार्टी है। अब सवाल है कि अगर शपथ ग्रहण समारोह में ही काऊंसिल के सदस्य अलग-अलग नजर आ रहे हैं तो स्टूडैंट्स मुद्दों को वह कैसे सुलझाएंगे।

विभाग                स्टूडैंट्स              वोट 
यू.आई.पी.एस.     मनिंद्र पाल सिंह    58
एंथ्रोपालॉजी         राहुल                  53    
यू.आई.पी.एस.     राहुल शर्मा           47 
डैंटल कॉलेज        अमृत बवेजा        42
माइक्रोबायोलॉजी  गौरव सकलानी    35

पुसू ने नई गवर्निंग बॉडी गठित की :
पुसू के चेयरमैन जसकरन सिंह बराड़ के नेतृत्व में नई गवर्निंग बॉडी गठित की गई। 2008 के पूर्व अध्यक्ष परविंदर सिंह जसवाल को चेयरमैन बनाया। इसमें 13 और सदस्यों को शामिल किया गया। 2010 के पुसू अध्यक्ष रहे वडि़ंग, पूर्व चेयरमैन चैरी बराड़, पूर्व अध्यक्ष रेशमा गोदारा और 2015-16 के पूसू अध्यक्ष नवलदीप सिंह को भी गवर्निंग बॉडी में शामिल किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!