एरोबिक वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए शहर की बेटी तानिया का चयन

Edited By pooja verma,Updated: 03 Mar, 2020 03:29 PM

city s daughter tania selected for aerobic world championship

आजरबाइजान की राजधानी बाकू में आयोजित होने वाली 16वीं एरोबिक जिम्नास्टिक वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए शहर की जिम्नास्टिक खिलाड़ी तानिया चोपड़ा का चयन किया गया है।

चंडीगढ़ (लल्लन): आजरबाइजान की राजधानी बाकू में आयोजित होने वाली 16वीं एरोबिक जिम्नास्टिक वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए शहर की जिम्नास्टिक खिलाड़ी तानिया चोपड़ा का चयन किया गया है। उनके साथ के लिए सुमित कुमार को मिक्स पेयर चुना गया है। 

 

हालांकि सुमित मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन इन दिनों आर्मी में तैनात हैं और उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में है। तानिया ने बताया कि यह चैम्पियनशिप 14 से 16 मई तक होगी। तानिया इकोनोमिक्स में मास्टर्स करके अभी एक स्कूल में बतौर जिम्नास्ट कोच ट्रेनी खिलाडिय़ों को कोचिंग देती है। 


 

6 बार स्टेट चैम्पियन रह चुकी तानिया चोपड़ा
तानिया चोपड़ा ने एरोबिक जिम्नास्टिक की शुरूआती कोचिंग स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स -7 में कोच एन. शशि से ली। तानिया ने बताया कि उन्होंने 11 साल की उम्र से जिम्नास्टिक की कोचिंग लेनी शुरू कर दी थी और वह 6 बार चंडीगढ़ स्टेट की चैंपियन रह चुकी है। 

 

इसके अलावा पिछले साल उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित 14वीं एरोबिक जिम्नास्टिक नैशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। एरोबिक जिम्नास्टिक वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए मैंने अपने स्तर पर इस टू्र्नामैंट के लिए तैयारी शुरू कर दी है।  यह मेरा पहला इंटरनैशनल मैच है।

 

दोनों का खेल शानदार: दीपक
चंडीगढ़ जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि यह पहला मौका है, जब शहर के खिलाड़ी एरोबिक वल्र्ड चैम्पियनशिप में टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं। दोनों जिमनास्ट बेहद शानदार खेल रहे हैं, हमें उम्मीद है कि यकीनन यह खिलाड़ी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मैडल जीतेंगे।

 

अप्रैल में बैंगलूरू या इलाहाबाद में लगाया जाएगा कैंप
तानिया चोपड़ा ने बताया कि चैम्पियनशिप के लिए फैडरेशन की तरफ से कैंप अप्रैल में बंगलूरू या इलाहाबाद में लगाया जाएगा। तानिया ने बताया कि वह रोजाना स्पोर्ट्स काम्पलैक्स-43 में वहां के कोच डॉ. गुरजीत बाजवा के नेतृत्व में तकरीबन 4-5 घंटे अभ्यास करती हैं। डाइट पर भी विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है। मीठे का बिल्कुल परहेज करना पड़ता है। ऑयली भोजन का सेवन भी कम करना पड़ता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!