शहर की स्पोर्ट्स पॉलिसी : नौकरी न ही स्कॉलरशिप,  मैडल जीतने पर दूसरे राज्यों से बहुत कम मिलती है ईनामी राशि

Edited By pooja verma,Updated: 25 Jun, 2019 03:05 PM

city sports policy no job or scholarship very little prize money

शहर में खेल का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है और खिलाड़ी भी नैशनल और इंटरनैशनल लैवल पर बेहतरीन प्रदर्शन कर मैडल जीत रहे हैं।

चंडीगढ़ (वैभव) : शहर में खेल का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है और खिलाड़ी भी नैशनल और इंटरनैशनल लैवल पर बेहतरीन प्रदर्शन कर मैडल जीत रहे हैं। अगर बात नौकरी और स्कॉलरशिप की जाए तो यह सुविधा खिलाडिय़ों को शहर में नहीं मिल रही है। 

 

चंडीगढ़ प्रशासन ने करीब दो साल पहले ही स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाकर शहर के खिलाडिय़ों को रिझाने का अच्छा प्रयास किया था मगर यह पॉलिसी कारगर साबित नहीं हुई। स्पोर्ट्स डिपार्टमैंट ने शहर के खिलाडिय़ों के लिए जो पॉलिसी तैयार की थी, उसके अनुसार कोई भी लाभ उन्हें मिलता नहीं दिख रहा है। वहीं दूसरे राज्यों की स्पोर्ट्स पॉलिसी चंडीगढ़ से कहीं बेहतर है और मैडल जितने पर खिलाडिय़ों को नौकरी व अच्छी ईनाम राशि भी दी जा रही है। 

 

मैडल जीतने पर मिलते हैं सिर्फ दो या तीन लाख
शहर में खिलाडिय़ों को नैशनल और इंटरनैशनल लैवल पर मैडल जीतने पर 2 से 3 लाख रुपए दिए जाते हैं।  मगर दूसरे राज्यों में यह राशि बहुत अधिक है। चंडीगढ़ प्रशासन खिलाडिय़ों की मेहनत का उन्हें पूरा फल भी नहीं दे रहा है। 

 

नहीं मिलता कोई भी खेल अवॉर्ड
चंडीगढ़ में खिलाडिय़ों को मैडल जीतने पर खेल अवार्ड की सुविधा भी नहीं दी जाती है। पंजाब में खिलाडिय़ों को महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड और 1 लाख रुपए नकद पुरस्कार से नवाजा जाता है।  हरियाणा में खिलाडिय़ों को भीम अवार्ड के तहत 5 लाख रुपए का ईनाम मिलता है। 

 

चंडीगढ़ में खिलाडिय़ों को मिलती है सिर्फ इतनी राशि
नैशनल गेम्स: गोल्ड जीतने पर 3 लाख,     सिल्वर  पर 2 लाख, ब्राऊंज मैडल जीतने पर 1 लाख।

नैशनल चैम्पियनशिप: सीनियर कैटेगरी में गोल्ड जीतने पर 2 लाख, सिल्वर मैडल जीतने पर 1 लाख और ब्राऊंज मैडल जीतने पर 50 हजार।

जूनियर कैटेगरी : गोल्ड जीतने पर 1 लाख, सिल्वर जीतने पर 50 हजार और ब्राऊंज जीतने पर 25 हजार।

सब-जूनियर कैटेगरी : गोल्ड जीतने पर 50 हजार, सिल्वर जीतने पर 25 हजार और ब्राऊंज जीतने पर 12,500 रुपए।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामैंट: गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाड़ी को 28 हजार, सिल्वर मैडल जीतने वाले को 25 हजार और ब्राऊंज मैडल जीतने पर  20 हजार।

नैशनल स्कूल गेम्स: सीनियर (अंडर-19) : गोल्ड  जीतने पर 30 हजार, सिल्वर जीतने पर  20 हजार और ब्राऊंज  जीतने पर 14 हजार।

जूनियर (अंडर-17) : गोल्ड जीतने पर 15 हजार, सिल्वर जीतने पर 10 हजार और ब्राऊंज पर जीतने पर 7 हजार।

सब-जूनियर (अंडर-14) : गोल्ड जीतने पर 7,500, सिल्वर मैडल जीतने पर 5 हजार और ब्राऊंज मैडल जीतने पर 3,500 रुपए।

 

मैडल जीतने पर हरियाणा में खिलाडिय़ों को मिलती है इतनी राशि
-नैशनल गेम्स: गोल्ड मैडल जीतने पर 5 लाख,  सिल्वर मैडल जीतने पर 3 लाख, ब्राऊंज मैडल जीतने पर 1 लाख।
-नैशनल चैम्पियनशिप: गोल्ड मैडल जीतने पर 3 लाख, सिल्वर मैडल जीतने पर 2 लाख, ब्राऊंज मैडल जीतने पर 1 लाख।
-ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप: गोल्ड मैडल जीतने पर 50 हजार, सिल्वर मैडल जीतने पर 30 हजार, ब्राऊंज मैडल जीतने पर 20 हजार रुपए।
-ऑल इंडिया रुरल स्पोट्र्स टूनामैंट : गोल्ड 50 हजार, सिल्वर 30 हजार, ब्राऊंज 20 हजार रुपए की राशि।
-नैशनल स्कूल गेम्स: गोल्ड 50 हजार, सिल्वर 30 हजार, ब्राऊंज 20 हजार रुपए की राशि।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!