टीचर्स और ट्रेडर्स ने चलाया सफाई अभियान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Oct, 2017 11:41 PM

cleanliness drive run by teachers and traders

चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा रविवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-23 के 38 टीचर्स और 15 फोर्थ क्लास कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया,...

चंडीगढ़, (विजय) : चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा रविवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-23 के 38 टीचर्स और 15 फोर्थ क्लास कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया, वहीं, दूसरी ओर चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सैक्टर-17 की ओर से रविवार को अपना स्वच्छता ही सेवा कैंपेन जारी रखा गया।

यह कैंपेन 2 अक्तूबर तक चलेगा। एसोसिएशन के प्रधान कमलजीत सिंह पंछी ने बताया कि रविवार को सैक्टर-17 ए. और बी. में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पेड़ों की छंटाई भी करवाई गई। इस अभियान में नगर निगम का सैनिटेशन स्टाफ, हॉर्टिकल्चर स्टाफ और पब्लिक हैल्थ स्टाफ भी शामिल था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!