क्लॉथ बैग यूज करते क्लिक करें सैल्फी, गाँधी जयंती पर 10 विजेता होंगे सम्मानित

Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Sep, 2019 10:32 AM

cloth bag use

प्लास्टिक यूज के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम ने सैक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्किट में एक रैली का आयोजन किया, जिसमे सिटीजन्स, स्कूल व कॉलेज के छात्रों और विभिन्न एन.जी.ओ. के लोगों ने भाग लिया।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : प्लास्टिक यूज के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम ने सैक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्किट में एक रैली का आयोजन किया, जिसमे सिटीजन्स, स्कूल व कॉलेज के छात्रों और विभिन्न एन.जी.ओ. के लोगों ने भाग लिया।

PunjabKesari

इस दौरान निगम ने लोगों को वन टाइम यूज प्लास्टिक आइटम्स के इस्तेमाल न करने को लेकर जागरूक किया। रैली को निगम मेयर राजेश कालिया और कमिश्नर के.के.यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके बाद ग्रेन मार्किट से होते ही यह रैली कई सैक्टरों की मार्किटों से होते हुए निकली। 

अलग-अलग कैटेगरी में किया जाएगा सम्मानित :
निगम ने इस दौरान शहरवासियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में प्लास्टिक यूज के खिलाफ सैल्फी कम्पीटिशन को भी लांच किया। कम्पीटिशन के तहत शहरवासियों को 30 सितम्बर तक क्लॉथ बैग यूज करते की एक सैल्फी क्लिक करके सोशल मीडिया फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए निगम को भेजनी होगी। 

PunjabKesari

इसके अलावा दुकानदार ग्राहकों को क्लॉथ बैग देते और एन.जी.ओ. नि:शुल्क क्लॉथ बैग बांटती भी अपनी सैल्फी निगम को भेज सकती है। इनमें से 10 विजेताओं को निगम द्वारा रैंडम्ली चुना जाएगा और उन्हें 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।  
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!