सी.एम. के आई.टी. एडवाइजर के घर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By bhavita joshi,Updated: 11 Jan, 2019 01:20 PM

cm i t police arrested two accused who steal the advisor s house

14 दिसम्बर की रात हरियाणा सी.एम. के आई.टी. एडवाइजर ध्रुव मजूमदार की कोठी का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए थे।

पंचकूला(चंदन): 14 दिसम्बर की रात हरियाणा सी.एम. के आई.टी. एडवाइजर ध्रुव मजूमदार की कोठी का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। जब यह चोरी हुई थी उस समय आई.टी. एडवाइजर  शादी के लिए परिवार के साथ सिलीगुड़ी गए हुए थे। पुलिस ने साइबर सैल की मदद से दो चोरोंं को काबू किया है। आरोपियों की पहचान मनोज(26) चंडीगढ़ स्थित डड्डूमाजरा व नरेश (25) चंडीगढ़ सैक्टर-45 निवासी के रूप में हुई है।

रैकी कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
दोनों आरोपियोंं ने पहले घर की रैकी की। इसके बाद घर में चोरी की। चोर घर से 5 मोबाइल , कैमरा,कैमरे का लैंस, 4 लैपटॉप, एक वाच, व अन्य सामान समेत नगदी लेकर फरार हो गए थे। चोरी की सूचना सफाई करने वाली महिला ने पड़ोस के लोगों को दी थी। इसके बाद पुलिस व फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया था। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, वहां से दोनों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!