प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी ई-विधानसभा: मनोहर लाल

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 08 Aug, 2022 07:25 PM

cm inaugurated the first session of digital haryana vidhan sabha

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ई-विधानसभा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के आह्वान पर हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि 2020 में...

चंडीगढ़,(बंसल/पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ई-विधानसभा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के आह्वान पर हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि 2020 में हरियाणा को डिजिटल क्षेत्र में राष्ट्रपति अवॉर्ड भी मिला है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार से मिले 150 में से 100 अवॉर्ड डिजिटल क्षेत्र में मिले हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री सोमवार को डिजिटल हरियाणा विधानसभा के पहले सत्र के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।  

 


इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम टैबलेट पर नैशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नीवा) का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप्लीकेशन से विधानसभा सदस्य प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, तारांकित व अतारांकित प्रश्न, विधानसभा की आडियो व वीडियो को भी देख सकते हैं। विधायक इस एप्लीकेशन का प्रयोग न केवल मोबाइल बल्कि कंप्यूटर पर भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने नीवा एप्लीकेशन शुरू करने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व विधानसभा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। 
 

 

विधायक बरतें सावधानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीवा एप्लीकेशन सिर्फ विधायकों के लिए बनाई गई है। इसका इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें। सभी विधायकों को पहले एक ही पासवर्ड दिया जा रहा है लेकिन बाद में सभी अपना सीक्रेट पासवर्ड अवश्य बना लें। सभी विधायक इसे सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें। अभी नीवा एप्लीकेशन को विधानसभा के कार्यों से जोड़ा गया है लेकिन भविष्य में इसके अंदर विधायकों के क्षेत्रों से जुड़ी भी जानकारी अपडेट की जाएगी। इससे विधायक जान सकेंगे कि उनके क्षेत्र में कितने विकास कार्य हुए हैं। सरकार द्वारा उनके क्षेत्र में कितना फंड खर्च किया गया है। विधायकों के माध्यम से यह जानकारी आम जनता भी आसानी से ले सकेगी।  
 

 

ई-विधानसभा के होंगे दूरगामी परिणाम : ज्ञानचंद गुप्ता
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कहा कि हरियाणा ई-विधानसभा बनने से एक नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। हरियाणा ने प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा को डिजिटल करने का कार्य किया है। विधानसभाओं को डिजिटल करने के लिए देशभर के 21 राज्यों ने एम.ओ.यू. साइन किए थे। हरियाणा ने इस क्षेत्र में तेजी से कार्य करते हुए इसे पूरा किया है। गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि देशभर में डिजिटल होने वाली विधानसभाओं में तीसरी हरियाणा विधानसभा है। अब विधानसभा के सारे कार्य ई-विधानसभा के माध्यम से किए जाएंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए 12 करोड़ का बजट मिला था लेकिन कमेटी के सार्थक प्रयासों से इस कार्य को 8.53 करोड़ में पूरा किया है। शेष साढ़े तीन करोड़ रुपए के बजट को हरियाणा विधानसभा के 50 वर्ष के रिकॉर्ड को डिजिटल करने पर खर्च किया जाएगा। विधानसभा के पेपर लैस होने से सालाना साढ़े 5 करोड़ रुपए की बचत होगी, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लाभदायक होगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, संसदीय कार्यमंत्री कंवरपाल ने भी विधानसभा के डिजिटल होने पर विधानसभा का आभार जताया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!