अब शहर के कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए स्टूडैंट्स को नहीं खाने होंगे धक्के

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Apr, 2018 09:36 AM

college

शहर के कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए इस साल स्टूडैंट्स को धक्के नहीं खाने होंगे।

चंडीगढ़(विजय) : शहर के कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए इस साल स्टूडैंट्स को धक्के नहीं खाने होंगे। चंडीगढ़ प्रशासन अब कॉलेजों का एडमिशन प्रोसैस ऑनलाइन करने जा रहा है। जिसके तहत अब स्टूडैंट्स को घर बैठे ही एडमीशन मिल जाएगी। 

यानि 12वीं क्लास पास करने के बाद जिस भी कॉलेज में स्टूडैंट्स को दाखिला चाहिए उसके लिए हरेक कॉलेज में चक्कर नहीं लगाना होगा। इसके लिए जल्द यू.टी. का हायर एजुकेशन डिपार्टमैंट नई वैबसाइट बनाने जा रहा है। वैबसाइट के जरिए इस साल का पूरा एडमिशन प्रोसैस चलेगा। 

बता दें कि शहर के सभी 11 कॉलेजों में कितनी सीट हैं? कहां-कहां कौन सी स्ट्रीम हैं? साथ ही अन्य जानकारियां वैबसाइट पर होंगी। स्टूडैंट्स को सारे डॉक्यूमैंट्स स्कैन करके पसंद के तीन कॉलेजों की डिटेल वैबसाइट पर सब्मिट करनी होगी। फिर पूरा प्रोसैस डिपार्टमैंट के हाथ में होगा। 

एक बार कॉलेजों की मैरिट लिस्ट बनने के बाद जिसमें भी स्टूडैंट्स का नंबर आएगा, उसे ई-मेल या एस.एम.एस. के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। स्टूडैंट्स को ऑरिजनल डॉक्यूमैंट साथ लेकर केवल कॉलेज में फीस सब्मिट करवाने ही जाना होगा। 

बी.ए. छोड़ बाकी सबके लिए यही प्रोसैस :
चंडीगढ़ प्रशासन ने इस साल बी.ए. को ऑनलाइन सिस्टम से बाहर रखा है। सूत्रों की मानें तो हर साल 60 से 70 हजार स्टूडैंट्स चंडीगढ़ के कॉलेजों की एडमीशन प्रक्रिया में भाग लेते हैं। इस साल ऑनलाइन एडमीशन सिस्टम से 20 से 25 हजार स्टूडैंट्स को फायदा मिलेगा। इनमें बी.एस.सी. (मैडीकल), बी.एस.सी. (नॉन मैडीकल), बी.कॉम और बी.बी.ए. सहित अन्य शॉर्ट टर्म्स कोर्सिस भी शामिल हैं। अधिकारियों की मानें तो अगले साल से बी.ए. को भी इस प्रोसैस में शामिल किया जाएगा। 

वैरिफिकेशन भी होगी ऑनलाइन :
जितने भी सर्टिफिकेट स्टूडैंट्स अपलोड करेंगे उनकी वैरिफिकेशन भी डिपार्टमैंट ऑनलाइन करेगा। इसके लिए सी.बी.एस.ई. से प्रशासनिक अधिकारियों ने मीटिंग कर टाईअप कर लिया है। शहर के करीब 80 प्रतिशत बच्चे सी.बी.एस.ई से ही पास आऊट होते हैं। बाकी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल बोर्ड के स्टूडैंट्स की वैरिफिकेशन मैन्यूअल की जाएगी। 

इसी माह तैयार होगी वैबसाइट :
हायर एजुकेशन डिपार्टमैंट द्वारा ऑनलाइन एडमीशन सिस्टम के लिए सोसाइटी फॉर प्रोमोशन ऑफ आई.टी. इन चंडीगढ़ (स्पिक) से पोर्टल बनाने के लिए कहा है। इस माह के अंत तक पोर्टल तैयार हो जाएगा। 

कॉलेजों के ऑनलाइन एडमीशन सिस्टम को प्रशासन ने तेलंगाना से अडॉप्ट किया है। पिछले साल तेलंगाना ने भी इसी सिस्टम से कॉलेजों में एडमीशन प्रोसैस शुरू किया था। अब हायर एजुकेशन ने भी यही सिस्टम फॉलो किया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!