Edited By Taranjeet Singh,Updated: 20 Apr, 2021 09:13 PM
उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने मुश्किल समय में प्रवासी कामगारों को सुविधा देने की सराहना की
चंडीगढ़ (शर्मा): कोविड की दूसरी लहर के बुरे प्रभावों से निपटने के मद्देनजर उद्योगों को हरसंभव सहायता और सहयोग का भरोसा देते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने उद्योगपतियों को प्रवासी कामगारों के कल्याण और सुरक्षा के लिए हर किस्म की सुविधा देने की अपील की। अरोड़ा ने कहा कि राज्य में काम कर रही हमारी औद्योगिक इकाईयों को राज्य सरकार ने कोविड महामारी के दौरान साल 2020 में भी पूरा समर्थन दिया और कोविड संकट का मुकाबला करने के योग्य बनाया। यही बस नहीं बल्कि औद्योगिक क्षेत्र ने देश के लिए जरूरी पी.पी.ई. किटों और मास्क का उत्पादन भी किया।
गंभीर संकट के समय उद्योगों की बेमिसाल भूमिका की सराहना करते हए अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा साल के दौरान मैडीकल आक्सीजन की निर्विघ्न सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए औद्योगिक इकाईयां मैडीकल आक्सीजन का निर्माण करने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बहुत सी औद्योगिक इकाईयां प्रवासी औद्योगिक कामगारों पर निर्भर हैं और यह संतोषजनक बात है कि राज्य से प्रवासी मज़दूरों के पलायन की कोई खबर नहीं आई, जोकि दूसरे राज्यों में देखने को मिल रहा है।
उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वह कोविड के इस मुश्किल समय अपने प्रवासी कामगारों समेत अपने सभी कर्मचारियों की देखभाल करें और सभी औद्योगिक कामगारों को कोविड महामारी के फैलाव को रोकनो के लिए जल्दी से जल्दी कोविड का टीका लगवाएं। अरोड़ा ने औद्योगिक क्षेत्र को भरोसा दिया कि सरकार मौजूदा कोविड महामारी में उनके निर्विघ्न कामकाज के लिए उद्योग को हरसंभव सहायता और सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है।