कॉमर्स, साइंस, बी.बी.ए. और बी.सी.ए. में एस.डी. कॉलेज-32 शहर में टॉप पर

Edited By bhavita joshi,Updated: 22 May, 2019 12:02 PM

commerce science b b a and b c a in s d college 32

इंडिया टुडे मैग्जीन ने हाल ही में देश के कॉलेजों में सर्वे किया।

चंडीगढ़(वैभव): इंडिया टुडे मैग्जीन ने हाल ही में देश के कॉलेजों में सर्वे किया। इसके आधार पर मंगलवार को रैंकिंग की घोषणा की गई। मैग्जीन द्वारा मुद्रा को हायर किया गया है, जो सर्वे में उसकी मदद करती है। सर्वे पिछले 12 वर्षों से हो रहे हैं। मैग्जीन द्वारा सर्वे हर वर्ष दाखिले की प्रक्रिया के समय ही किया जाता है। ताकि छात्रों को जो स्ट्रीम वह चुनने वाले हैं उसके चुनाव में कोई मुश्किल न आए। 

सर्वे में जी.जी.डी एस.डी. कॉलेज सैक्टर-32 ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल की है। इन नतीजों में एस.डी. कॉलेज ने 4 स्ट्रीम्स में शहर में टॉप रैंकिंग हासिल किया है। सर्वे में कॉलेज ने कॉमर्स, साइंस, बी.बी.ए. और बी.सी.ए. में टॉप स्थान हासिल किया। 

बी.ए. स्ट्रीम में रहा दूसरे स्थान पर
एस.डी. कॉलेज के मुकाबलें में इन स्ट्रीम्स में कोई और कॉलेज बेहतर नहीं है। वहीं कॉलेज ने बी.ए. स्ट्रीम में शहर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा भी कॉलेज ने हाल ही में एन.आई.आर.एफ. द्वारा किए गए सर्वे में देश के टॉप 100 कॉलेजों में शामिल हुआ है। इसके साथ ही एस.डी. कॉलेज देश का पहला ऐसा कॉलेज है जो लगातार तीन वर्ष तक इस रैंकिंग में टॉप 100 कॉलेजों में शुमार हुआ है।

एम.सी.एम. कॉलेज ने दिखाया दम
सर्वे में एम.सी.एम. डी.ए.वी. कॉलेज सैक्टर-36 ने अपना लोहा मनवाया है। इसमें एम.सी.एम. डी.ए.वी. कॉलेज ने पूरे शहर में ऑटर्स स्ट्रीम में टॉप स्थान हासिल किया। एम.सी.एम. डी.ए.वी. कॉलेज ने ऑटर्स स्ट्रीम में देश भर में 26वां स्थान, साइंस में 32 रैंक, कॉमर्स में 45वां रैंक, बी.बी.ए. में 60वां, बी.सी.ए. में 32वां और मास कम्युनिकेशन में 27वां रैंक मिला। इसके साथ एम.सी.एम. कॉलेज ने ऑल इंडिया लेवल पर दोहरी उपलब्धि भी हासिल की है। एम.सी.एम. ने मास कम्युनिकेशन के दो कैटगरी में बैस्ट वैल्यू फॉर मनी और सबसे कम ट्यूशन फीस के लिए टॉप स्थान हासिल किया।

डी.ए.वी. कॉलेज की रैंकिंग में हुआ सुधार
डी.ए.वी. कॉलेज सैक्टर-10 ने इस सर्वे में पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वो भी खासकर बी.बी.ए. स्ट्रीम में। डी.ए.वी. कॉलेज को सर्वे के अनुसार ऑटर्स स्ट्रीम में 35वां, कॉमर्स में 44वां, साइंस में 33वां, बी.बी.ए. में 35वां और बी.सी.ए. में 11वां रैंक हासिल किया है। इसके अलावा डी.ए.वी. कॉलेज की इस सर्वें में पिछले वर्ष हालत ज्यादा खराब थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!