पुलिस लाइन में डी.एस.पी. दफ्तर की तीसरी मंजिल से कूदा कांस्टेबल, मौत

Edited By pooja verma,Updated: 07 Jun, 2019 08:44 AM

constable jumped from third floor dead

चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल ने सैक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में डी.एस.पी. दफ्तर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

चंडीगढ़ (सुशील): चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल ने सैक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में डी.एस.पी. दफ्तर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पी.सी.आर. कर्मियों ने लहूलुहान हालत में उसे पी.जी.आई. में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी 29 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस को उससे कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला कि दो साल पहले सड़क हादसे में कांस्टेबल रमेश के सिर में चोट लग गई थी। 

 

इस कारण वह काफी डिप्रैशन में रहता था। शायद इसी के चलते उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दी है। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  

 

कांस्टेबल रमेश कुमार वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सैक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आया था। वह सीधे डी.एस.पी. ऑफिस की तीसरी मंजिल पर गया और छलांग लगा दी। छत से नीचे गिरते ही वह जोर से चिल्लाया।

 

लाइट ड्यूटी करता था कांस्टेबल
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल रमेश कुमार का करीब दो साल पहले छुट्टी से लौटते हुए एक्सीडैंट हो गया था। हादसे में उसके सिर में काफी चोट लगी थी। इसके कारण वह काफी परेशान रहने लगा था। इसी के चलते पुलिस विभाग ने उसकी ट्रांसफर पुलिस लाइन में कर दी थी। पुलिस लाइन में उससे लाइट ड्यूटी करवाई जाती थी।

 

रात को दी थी ड्यूटी, सुबह किया सुसाइड 
कांस्टेबल रमेश कुमार की पुलिस लाइन में नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। वीरवार सुबह करीब आठ  बजे उसने ड्यूटी ऑफ कर ली थी। करीब साढ़े नौ बजे उसने तीसरी मंजिल की छत से छलांग मारकर आत्महत्या कर ली। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!