Edited By bhavita joshi,Updated: 23 Apr, 2019 11:03 AM
धनास लेक में पानी में डूब रही महिला को कांस्टेबल सोमबीर सिंह ने बचा लिया।
चंडीगढ़(सुशील) : धनास लेक में पानी में डूब रही महिला को कांस्टेबल सोमबीर सिंह ने बचा लिया। कांस्टेबल ने महिला को पानी से बाहर निकाला और उसे प्राइवेट गाड़ी में जी.एम.एस.एच.-16 पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मोहाली के गांव नाडा निवासी महिला तोहिड़ा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। तोहिड़ा के पति की सैक्टर-15 स्थित पटेल मार्कीट में दुकान है। महिला रविवार शाम को करीब 6.20 बजे धनास लेक पर वॉक कर रही थी।
हाथ गंदे होने पर महिला झील में अपने हाथ धोने लग गई। अचानक से पैर फिसलने से वह झील में गिर गई। महिला जोर-जोर से चिल्लाई और वहां सैर कर रहे लोगों ने एंटी स्नैचिंग नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को बताया। कांस्टेबल सोमबीर लेक पर गया और महिला को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। कांस्टेबल ने महिला को 3-4 मिनट में ही निकाल लिया।