DCP दफ्तर में जबरन घुस अभद्र व्यवहार करने के लिए कांस्टेबल सस्पैंड

Edited By pooja verma,Updated: 18 Sep, 2019 03:13 PM

constable suspend for indecent behaviour in dcp office

पंचकूला पुलिस के हैड कांस्टेबल ने डी.सी.पी. ऑफिस में जबरन घुस कर डी.सी.पी. से अभद्र व्यवहार कर दिया।

पंचकूला (चंदन) : पंचकूला पुलिस के हैड कांस्टेबल ने डी.सी.पी. ऑफिस में जबरन घुस कर डी.सी.पी. से अभद्र व्यवहार कर दिया। हैड कांस्टेबल को सस्पैंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार सैक्टर-1 स्थित डी.सी.पी. ऑफिस में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हैड कांस्टेबल जबरन घुस गया। 

 

ऑफिस में घुसते ही वह ऊंची आवाज में डी.सी.पी. से अभद्र व्यवहार करने लगा। शोर सुनते ही तुरंत डी.सी.पी. की सुरक्षा में लगे जवान भी अंदर की ओर दौड़े, लेकिन डी.सी.पी. ने सुरक्षा कर्मियों को रोककर अभद्र व्यवहार पर उतारू हैड कांस्टेबल से उसकी समस्या पूछी, लेकिन पुलिसकर्मी बेवजह शोर मचाने और अभद्र व्यवहार करने से बाज नहीं आया।

 

अस्पताल में भी किया हंगामा
जब हैड कांस्टेबल अपनी हरकतों से बाज न आया तो डी.सी.पी. समेत अन्य पुलिसकर्मियों को हैड कांस्टेबल के शराब के नशे में होने का शक हुआ। इस पर डी.सी.पी. ने अन्य पुलिसकर्मियों को हैड कांस्टेबल का मैडीकल करवाने के निर्देश दिए।  कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मी हैड कांस्टेबल वीरेन्द्र का मैडीकल करवाने उसे सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल तो ले आए,लेकिन वीरेन्द्र अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से भी उलझ गया और मैडीकल करवाने से मना कर दिया। 

 

अस्पताल में हंगामा होता देख वीरेन्द्र का मैडीकल करवाने के लिए अन्य पुलिस कर्मी साथ में लेकर चले गए। मेडिकल करवाए बिना अस्पताल से जाने की सूचना पुलिसकर्मियों ने अन्य अधिकारियों समेत डीसीपी को दी। विभागीय उच्चाधिकारियों ने हैड कांस्टेबल वीरेन्द्र को सस्पैंड कर दिया है और उसकी विभागीय इंक्वायरी भी खोल दी गई। जांच में हेड कांस्टेबल द्वारा अंजाम देने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!