Edited By pooja verma,Updated: 23 May, 2020 11:25 AM
10 साल के बच्चे से कुकर्म का प्रयास करने के मामले में मनीमाजरा थानापुलिसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
चंडीगढ़ (संदीप): 10 साल के बच्चे से कुकर्म का प्रयास करने के मामले में मनीमाजरा थानापुलिसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान माडीवाला टाऊन के सुनत के तौर पर हुई है। पलित ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी किराए के कमरे में रहता है और वहीं पर पीड़ित किराए पर अपने परिवार के साथ रहता है। वीरबार को आरोपी बच्चे को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और आरोपी को काबू कर पुलिस को सूचित किया।