‘89 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव, 4 मरीजों की मौत’
Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 29 Nov, 2020 12:15 AM
कुल मरीजों की संख्या 17246 तक पहुंच गई
चंडीगढ़, (पाल): शनिवार को शहर में 89 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। इनमें 46 पुरुष और 43 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 17246 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1560 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 168 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है।
नए मरीजों के साथ ही 160 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस 1115 हो गए हैं। 4 कोरोना मरीजों की मौत भी कन्फर्म हुई है। सैक्टर-20 से 69 साल के पुरुष की मौत हुई। मरीज डायबटीज से भी पीड़ित था। सैक्टर-34 से 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। मरीज को कोविड के साथ डायबटीज, हाईपरटेंशन और किडनी की परेशानी थी। सैक्टर-46 से 66 साल के मरीज की मौत हुई। मरीज डायबटीज और हाईपरटेंशन से भी पीड़ित था। सैक्टर-40 से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। मरीज को कोविड के साथ ही हाईपरटेंशन भी था। इसके साथ ही शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 274 हो गई है।