‘ट्राईसिटी में 1162 कोरोना पॉजीटिव, 3 मरीजों की मौत’

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 09 Apr, 2021 12:36 AM

corona positive

3548 लोगों ने वैक्सीन लगवाई

चंडीगढ़, (पाल): वीरवार को ट्राईसिटी में कोरोना के 1162 नए मामलों की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में 324, पंचकूला में 382 और मोहाली में 456 लोग संक्रमित मिले। चंडीगढ़ में एक और मोहाली में दो मरीजों की मौत हुई। चंडीगढ़ के नए मरीजों में 176 पुरुष और 148 महिलाएं हैं। इसके साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग सैक्टर-37 का रहने वाला था। शेल्बी हॉस्पिटल में मरीज ब्रॉड डैड लाया गया था। मरीज को कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी थीं। 

 


अब तक चंडीगढ़ में 389 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों के साथ ही 329 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3115 हो गई है। कुछ मरीजों की संख्या 29521 हो गई है। अभी 103 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। पिछले 24 घंटे में 3115 लोगों की टैस्ंिटग हुई है। वहीं, सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 16, बहलाना से 11, सैक्टर-38 से 10, सैक्टर-15 से 13 केस कन्फर्म हुए हैं।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!