सैक्टर-25 बच्ची के सैंपल लेने वाला डॉक्टर और बापूधाम में 2 को कोरोना

Edited By Priyanka rana,Updated: 13 May, 2020 09:23 AM

corona positive patient came in city

जी.एम.एस.एच.-16 में एक डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने सोमवार को पॉजिटिव आई सैक्टर-25 की बच्चे के सैंपल लिए थे।

चंडीगढ़ (पाल) : जी.एम.एस.एच.-16 में एक डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने सोमवार को पॉजिटिव आई सैक्टर-25 की बच्चे के सैंपल लिए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चे से संपर्क में आने पर ही डॉक्टर को कोरोना हुआ है। 

वहीं सैक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में रिक्यूरमैंट ट्रेनिंग सैंटर (आर.टी.सी.) में रहने वाली महिला कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मंगलवार को पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं देर रात बापूधाम में 2 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 7 साल का लड़का और 75 साल की बुजुर्ग महिला शामिल है।  

एक हफ्ते से एडमिट थी बच्ची :
2 महीने की बच्ची 1 हफ्ते से ज्यादा वक्त से हॉस्पिटल में एडमिट है। सोमवार को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। 6 मई को उसे मैन इमरजैंसी में शिफ्ट किया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसके सैंपल लिए थे। 

फिलहाल डॉक्टर जी.एम.एस.एच.-16 में एडमिट है, जहाँ से उसे जल्द पी.जी.आई. शिफ्ट किया जाएगा।  साथ ही डॉक्टर के कॉन्टैक्ट में आए हॉस्पिटल के स्टाफ को भी ट्रेस किया जा रहा है।

हॉस्पिटल से वायरस मिलने का शक :
बच्चा 3 तारीख से हॉस्पिटल में एडमिट है। हालात में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक 6 मई को उसकी कंडीशन खराब होने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत आने लगी। उसके बाद उसे इमरजैंसी में लाया गया। सूत्रों की मानें तो बच्चे को भी हॉस्पिटल से वायरस मिला है। फिलहाल उसके मां बाप की भी सैंपलिंग की गई है। 

वार्ड में नहीं मिलती पी.पी.ई. किट्स : 
वार्ड में काम कर रहे डॉक्टर्स और स्टाफ गाउन, फेस मास्क, ग्लव्स और दूसरे सेफ्टी किट्स तो पहन रहे हैं, लेकिन पी.पी.ई. यहाँ इन्हें नहीं दी जाती। ऐसे में स्टाफ का रिस्क फैक्टर बढ़ जाता है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!