Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Mar, 2020 09:28 AM
दिल्ली एयरपोर्ट पर यू.के. के लंदन से लैंड कर 18 मार्च को पहुंची 26 साल की पांचवीं मरीज चंडीगढ़ पहुंचते ही सीधे पी.जी.आई. पहुंच गई।
चंडीगढ़(साजन) : दिल्ली एयरपोर्ट पर यू.के. के लंदन से लैंड कर 18 मार्च को पहुंची 26 साल की पांचवीं मरीज चंडीगढ़ पहुंचते ही सीधे पी.जी.आई. पहुंच गई। उसका पी.जी.आई. ने तत्काल सैंपल लिया, जिसके बाद जांच में वह पॉजीटिव पाई गई।
फिलहाल महिला पी.जी.आई. के आइसोलेशन वार्ड में है। बताया जा रहा है कि अभी तक यह युवती 3 लोगों के संपर्क में आई है। इन तीनों लोगों को भी होम कवॉरंटाइन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत स्थिर है।