74 वर्षीय महिला निकली पॉजीटिव, परिवार के 2 सदस्यों को किया आइसोलेट

Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Mar, 2020 10:12 AM

corona virus

मोहाली के फेज-3ए में शुक्रवार को जो महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, उसकी बहन भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई है।

मोहाली(विनोद) : मोहाली के फेज-3ए में शुक्रवार को जो महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, उसकी बहन भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। वह शुक्रवार को बिना मास्क के ही सिविल अस्पताल में एंटर हुई थी। इसके अलावा दो और नए केस पॉजीटिव आए हैं। 

अब मोहाली में कुल पॉजीटिव केस 4 हो गए हैं। इनमें से 2 लोग पहले कोरोना पॉजीटिव पाए गए लोगों के संपर्क में थे, जबकि एक व्यक्ति 12 मार्च को इंगलैंड से लौटा था। कोरोना पॉजीटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले 65 से ज्यादा लोगों को सेहत विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा है।

सेहत विभाग के मुताबिक शुक्रवार को फेज 3ए में 69 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। वह इंगलैंड से लौटी थी और यहां बहन के घर ठहरी थी। उसकी 74 वर्षीय बहन की सैंपल रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजीटिव आई। इस परिवार के दो और लोगों के सैंपल सेहत विभाग ने जांच को भेजे हैं। दोनों ही लोगों को सेहत विभाग ने अपनी निगरानी में आइसोलेट किया हुआ है।

एयरपोर्ट से लाने गई थी युवती को :
कोरोना पॉजीटिव पाई गई चंडीगढ़ के सैक्टर-21 निवासी युवती के संपर्क में आने वाली मोहाली की एक युवती भी शनिवार को कोरोना पॉजीटिव मिली। चंडीगढ़ की युवती के परिवार का मोहाली में ऑटो मोबाइल शोरूम है। 

मोहाली के फेज-5 की रहने वाली एक युवती इसी ऑटो मोबाइल शोरूम में जॉब करती है और चंडीगढ़ निवासी युवती को इंगलैंड से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट लेने गई थी। शनिवार को इस युवती की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है, जिसे मोहाली सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

12 मार्च को लौटा था इंगलैंड से :
12 मार्च को सैक्टर-69 का रहने वाला 42 वर्षीय व्यक्ति इंगलैंड से लौटा था। यह व्यक्ति भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। उसका इलाज चंडीगढ़ में सैक्टर 16 के गवर्नमैंट अस्पताल में चल रहा है।

डरा हुआ है सिविल अस्पताल का स्टाफ :
जिस बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट शनिवार को पॉजीटिव आई है, उसने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में आते समय मास्क नहीं पहना था। सिविल सर्जन डाक्टर मंजीत सिंह ने भी माना था कि उस महिला ने अस्पताल में मास्क नहीं पहना हुआ था। अब बुजुर्ग महिला के पॉजीटिव आने के बाद सिविल अस्पताल का स्टाफ डरा हुआ है। 

अपना नाम न बताने की सूरत में सिविल अस्पताल के स्टाफ कर्मी ने बताया कि जो कोरोना वायरस के पॉजीटिव केसों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है वह इमरजैंसी के बिल्कुल साथ ही है जहां से कई लोगों का आना जाना भी रहता है और शुक्रवार को जिस समय कोरोना का पॉजीटिव मरीज लाया जा रहा था, उसके साथ वाली महिला ने मास्क नहीं पहना हुआ था और वो उसके पास से भी गुजरे थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!