Edited By Priyanka rana,Updated: 20 May, 2020 09:16 AM
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के 2 और नए केस बुधवार सुबह सामने आए हैं। ये दोनों ही केस बापूधाम से हैं।
चंडीगढ़ (भगवत) : चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के 2 और नए केस बुधवार सुबह सामने आए हैं। ये दोनों ही केस बापूधाम से हैं। इनमें एक 25 वर्षीय और दूसरा 50 वर्षीय पुरुष में वायरस की पुष्टि हुई है।
अब शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 200 पार कर गया है। इसके साथ ही अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 202 हो गई है। शहर का बापूधाम कोरोना वायरस का गढ़ बना हुआ है। शहर में इसी इलाके में सबसे ज्यादा केस पाए गए है। जिससे बापूधामवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।