केमिस्ट शॉप के बढ़े किराए का असर पड़ेगा अब मरीजों पर

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2016 11:10 AM

costly medicine after increased the rent of shops in chandigarh

पीजीआई के बाद अब शहर के बाकी हॉस्पिटल्स में भी मरीजों को सस्ती दवाएं मिलने का रास्ता बंद करने की तैयारी की जा चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के हॉस्पिटल की तीन केमिस्ट शॉप महंगे किराए देने वालों को सौंपने का फैसला किया है।

चंडीगढ़। पीजीआई के बाद अब शहर के बाकी हॉस्पिटल्स में भी मरीजों को सस्ती दवाएं मिलने का रास्ता बंद करने की तैयारी की जा चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के हॉस्पिटल की तीन केमिस्ट शॉप महंगे किराए देने वालों को सौंपने का फैसला किया है। अगर ये फैसला लागू हुआ तो पीजीआई की तरह इन हॉस्पिटल में भी मरीजों को महंगी दवाएं मिलेंगी।

 
केमिस्ट शॉप महंगा किराया मरीजों के लिए परेशानी 
प्रशासन ने मनीमाजरा, गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल 16 और सिविल हॉस्पिटल-22 की तीन केमिस्ट शॉप के टेंडर निकाल दिए हैं। पीजीआई में भी टेंडर के जरिए ही केमिस्ट शॉप अलॉट की जा रही हैं। पीजीआई केमिस्ट शॉप का यहीं महंगा किराया मरीजों को सस्ती मेडिसन नहीं लेने दे पा रहा। 64 लाख मासिक किराए पर दी गई पीजीआई इमरजेंसी केमिस्ट शॉप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां मरीजों को कितनी सस्ती दवाएं मिल रही हैं। महंगे किराए की वजह से पीजीआई से सस्ती मेडिसन बाहर ओपन मार्केट में मिल रही है। अब मरीजों को यही बोझ बाकी हॉस्पिटल में भी डालने की तैयारी की गई है। 
 
पीजीआई में मरीजों को 40 से 50% डिस्काउंट शॉप
एडवोकेट अजय जग्गा ने एडवाइजर विजय कुमार देव को लिखे पत्र में केमिस्ट शॉप के टेंडर रद्द करने की मांग की है। पीजीआई में मरीजों को 40 से 50%डिस्काउंट देने वाली केमिस्ट शॉप 28 फरवरी से शुरू हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा खुद इस केमिस्ट शॉप का उद्घाटन करेंगे। केंद्र सरकार की मदद से शुरू हो रही इस दुकान में मरीजों को पहले से कहीं ज्यादा सस्ती दवाएं मिलेंगी। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के प्रयासों से अलग मरीजों को महंगी दवाएं देने का फैसला लिया है। 
 
कम  किराए और सस्ते रेट मेडिसिन के निर्देश 
हेल्थ मिनिस्ट्री मरीजों को कम से कम दामों पर मेडिसन उपलब्ध करवाने की बात कह चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले साल दिसंबर में पीजीआई प्रशासन को केमिस्ट शॉप कम से कम किराए पर देकर मरीजों को सस्ती दवाएं देने के निर्देश दे चुके हैं। पीजीआई में महंगे किराए पर अलॉट की गई केमिस्ट शॉप्स में मरीजों को बाजार से ज्यादा महंगी दवाएं मिल रही हैं। 
 
केमिस्ट शॉप्स से सस्ती मेडिसन बाजार में
पीजीआई की केमिस्ट शॉप्स ब्रांडेड मेडिसन पर 15 और सर्जिकल सामान पर 30 फीसदी डिस्काउंट दे रही है। लेकिन फिर भी इन केमिस्ट शॉप्स से सस्ती मेडिसन बाजार में मिल रही है। अजय जग्गा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मरीजों को राहत देने के इस फैसले को याद दिलाते हुए एडवाइजर विजय देव से इस मसले पर हस्तक्षेप की मांग की है। एडवाइजर को लिखे पत्र में अजय जग्गा ने मांग की है कि केमिस्ट शॉप्स को टेंडर पर देने जाने का ये प्रोसेस फौरन रोका जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!