Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Mar, 2019 01:07 PM
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डिवैल्पमैंट कार्पोरेशन (सिटको) शहर में विभिन्न जगहों पर चल रहे आऊटलेट्स के लिए क्रैडिट पॉलिसी तैयार कर सकता है।
चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डिवैल्पमैंट कार्पोरेशन (सिटको) शहर में विभिन्न जगहों पर चल रहे आऊटलेट्स के लिए क्रैडिट पॉलिसी तैयार कर सकता है। फूड आऊटलेट्स के रैवेन्यू को बढ़ाने के लिए विभाग यह फैसला लेने जा रहा है। क्योंकि इन आउट्लेटस पर काम कर रहे कर्मचारियों ने विभाग से ये डिमांड की है। इस समय सिटको का सैक्टर-10 में स्नैक बार रैस्टोरैंट्स, सुखना लेकर पर दो आउट्लेटस और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में भी एक ढाबा चल रहा है।
बता दें कि इन आऊटलेट्स में सरकारी डिपार्टमैंट को क्रैडिट की सुविधा दी जाती है, लेकिन अभी फिलहाल कोई पॉलिसी न होने से वह ऐसा करने में असमर्थ है। सरकारी डिपार्टमैंट में बिल आदि क्लीयर होने में समय लग जाता है, इसलिए उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों और पार्टियों के लिए सर्विसिज देने पर क्रैडिट की सुविधा दी जाती है।
अभी विभाग को ऐसी सुविधा न होने के चलते नुक्सान भी उठाना पड़ रहा है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास कर्मचारियों की डिमांड आई थी और वह इस पर विचार कर रहे हैं। इस संबंध में कोई पॉलिसी फाइनल होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।